24 Aug 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा युवा मोर्चा का बड़ा आंदोलन है. इस प्रदर्शन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी ने सभी मोर्चों तक संदेश भिजवा दिया है. ऐसा अनुमान है कि बुधवार को राजधानी रायपुर में एक लाख से ज्यादा युवा मोर्चा और बीजेपी के सदस्य इकट्ठा होंगे. भाजपा युवा मोर्चा शहर के अलग-अलग स्थानों से रैली निकालकर सीएम हाउस घेरने के लिए निकलेगी. प्रशासन ने भी युवाओं को रोकने के लिए चौक चौराहों पर कड़े इंतजाम कर रखे हैं. कचहरी चौक , कोतवाली चौक , शास्त्री बाजार जैसे स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया गया है. रायपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, आम जनता की बढ़ी टेंशन

24 Aug 2022 12:12AM,
by: Imran Khan