24 Aug 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी और लूटपाट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला गंज थाना क्षेत्र का है, जहां आधी रात हथियारबंद नाकाबपोश लुटेरे एक घर में घुस गए.लुटेरे इस बात से अंजान थे कि घर में एक वफादार कुत्ता भी है. जैसे ही लुटेरे घर में घुसे वैसे ही पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्ते का मालिक और उसके बीवी बच्चे निकले. इस दौरान लुटेरों से झूमाझटकी हुई और बदमाश भाग गए. झूमाझटकी में मालिक समेत उसके बीवी बच्चों को थोड़ी बहुत चोंटे आई. फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. रायपुर में लुटेरों से भिड़ा डॉगी, परिवार की बचाई जान

24 Aug 2022 12:13AM,
by: Imran Khan