24 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर :छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा वर्ष 2020 में संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। इस अनुक्रम में संस्कृत में गद्य, पद्य, एवं चम्पू में नई रचना करने वाले विद्वान को महर्षि वाल्मीकि सम्मान, संस्कृत के प्रचार-प्रसार में लगे गैर सरकारी अथवा स्वैच्छिक संस्था या व्यक्ति को ऋष्य श्रृंग सम्मान, संस्कृत पाठशालाओं में संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक को लोमश ऋषि सम्मान एवं राज्य की संस्कृत विदुषी को कौसल्या सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् करेगा विद्वानों का सम्मान

24 Dec 2020 10:06AM,
by: Thaneshwar sahu