24 Dec 2020

Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का ई-श्रेणी में पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही सीमित निविदा के माध्यम से 20 लाख रूपए तक लागत के कार्य प्रदाय किए जाएंगे।

24 Dec 2020 05:01PM,
by: Thaneshwar sahu