24 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : मरवाही निवासी बहोरन सिंह की भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल ज्यादा होने लगी है। इससे उनकी आमदनी में इजाफा तो हुआ ही है अब वे इसी भूमि पर साग-सब्जी व दलहन की फसल उगाने की तैयारी कर रहे हैं। वे बताते है कि पहले सिंचाई की सुविधा नहीं होने से धान की फसल अच्छी नहीं हो पाती थी। जिससे उसे परिवार के भरण-पोषण चलाने में दिक्कत होती थी। बहोरन पहले भूमिहीन थे, शासन की तरफ से मिले वनअधिकार पट्टे पर ग्राम पंचायत की मदद से उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण किया। डबरी निर्माण कार्य में उनके परिवार और ग्रामवासियों को मनरेगा के तहत रोजगार भी मिला। बहोरन ने बताया कि राज्य शासन की योजनाओं से मिले लाभ ने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी है। आज उनका परिवार काफी खुश है और अच्छे से जीवन-यापन कर रहा है। सिंचाई की सुविधा ने किसान की जिंदगी में लाई खुशहाली

24 Dec 2020 05:41AM,
by: Thaneshwar sahu