25 Nov 2020

Generic placeholder image

   रायपुर : रबी फसलों की बोनी कम लागत और समय पर हो सके, इसको लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों को हैप्पी सीडर यंत्र के उपयोग की समझाइश देने के साथ ही खेतों में इसका प्रदर्शन भी किया जा रहा है। किसानों को इससे फसलों की बोआई का तरीका भी सिखाया जा रहा है। हैप्पी सीडर यंत्र से धान के अवशेष को हटाए बिना गेंहू फसल की बोनी की जा सकती है। इसके उपयोग से मिट्टी की नमी व उर्वरा शक्ति बरकरार रहने साथ ही खेती की लागत में कमी और बीज-खाद की भी बचत होती है। गेंहू बुआई की समय ही ट्रैक्टर और रोटावेटर से होनी वाली जोताई का खर्च बचने से ही किसानों को लगभग 5 हजार रूपए प्रति एकड़ के मान से बचत हो जाती है।     

25 Nov 2020 02:24PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

    रायपुर :गृह (पुलिस) विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच, पंच, शिक्षाकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानीन, बीट आरक्षक के माध्यम से ग्रामीणों को ऑनलाईन फर्जीवाड़ा से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। साइबर संगवारी के माध्यम से आम जनता को बताया जाएगा कि अपने एटीएम कार्ड का नम्बर-सीवीवी नम्बर किसी को न बताए। मोबाईल पर आने वाले वन टाईम पासवर्ड (ओटीपी) किसी को न बताए। मोबाईल-कम्प्यूटर पर आने वाले किसी अनचाहे लिंक को क्लिक न करें। एटीएम मशीन का प्रयोग करते समय किसी अजनबी की सहायता न ले। ऑनलाईन खरीदी-बिक्री के समय बिना जान पहचान के रकम का लेन-देन न करें। आम जनता को ऑनलाईन ठगी से बचाने साइबर संगवारी सेवा शुरू

25 Nov 2020 12:55PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

धमतरी : कलेक्टर धमतरी जय प्रकाश मौर्य निर्देश पर आबकारी अमले द्वारा लगातार लापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 22 नवम्बर को गस्त सूचना के आधार पर कुरूद के ग्राम नारी में छापामार कार्रवाई कर अरुण पिता कन्हैया सतनामी से 2.16 लीटर देसी मदिरा मसाला बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह ग्राम झुरानवागांव में राजू पिता नारायण देवदास तथा ग्राम गाड़ाडीह में राजेंद्र पिता मोहन सिंह पवार द्वारा ग्राहकों को मदिरा सेवन की सुविधा उपलब्ध कराते पाए जाने पर धारा 36 (सी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान वृत्त प्रभारी अधिकारी वैभव मित्तल एवं आबकारी आरक्षक और स्टाफ उपस्थित रहे ।

25 Nov 2020 12:54PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा 2 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जल विहार कॉलोनी, रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में रायपुर जिले के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के लिए बीस प्रकरण रखे गए हैं। इस दौरान आयोग की अध्यक्ष किरण मयी नायक महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई करेंगी। सुनवाई हेतु कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन करते हुए होगी, जिसमें सभी पक्षकारों शोसल डिस्टेंसिंग और एक दूसरे से दूरी के निर्देशों का पालन करना होगा। पक्षकारों से कहा गया है कि वे चहरे, मुंह और नाक को ढकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़ा का रूमाल बांधकर आयें।

25 Nov 2020 12:33PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अपने फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम एवं स्थानीय नागरिकों को गाडियों में होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से अवगत कराते हुए उस आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले बचाव कार्य से संबंधित तरीकों को अभ्यास के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए प्रशिक्षण दिए जाने की नियमित परम्परा है। ताकि वे दुर्घटना के समय किए जाने वाले बचाव कार्य के तरीकों को अपनाकर कुशलता पूर्वक राहत कार्य कर सके। यद्यपि आपदा के समय फ्रंट लाइन स्टाफ, रेल आपदा प्रबंधन टीम (ART- Accident Relief Trains ) / ARMV Accident Relief Medical Van) एवं स्थानीय नागरिक ही बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  

25 Nov 2020 12:00PM,
by: Thaneshwar sahu