25 Nov 2020

Generic placeholder image

रायपुर : जनशिकायत मिलने पर नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के जीई रोड स्थित लाल गंगा परिसर में सुरेश होटल का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिली एवं सुरेश होटल के कर्मचारी बिना मास्क, ग्लब्स के काम करते पाये गये एवं वहां भारी गंदगी मिलने पर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को भविष्य के लिये कडी चेतावनी देते हुए 2000 रू. का जुर्माना किया एवं इस दौरान संबंधित होटल संचालक के पास गुमास्ता लाईसेंस अनुपलब्ध पाया गया । होटल संचालक को नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत करने 3 दिन का समय उनके अनुरोध पर दिया। गुमास्ता लाईसेंस प्रस्तुत न करने की स्थिति में जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित होटल संचालक को नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।

25 Nov 2020 09:03AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि इन नये कानूनों से ‘गरीबों को और गरीब करों, अमीर को और अमीर बनाओं’ वाला कार्य सरकार कर रही है। वर्तमान की केन्द्र सरकार 70 साल के बने हुये ढांचे को ढहाने का प्रयास कर रही है। जैसे रेलवे का निजीकरण, एयरपोर्ट, बैंक, बीएसएनएल, ओएनजीसी, एलआईसी आदि कई सरकारी संस्थानों को बंद करके उनका निजीकरण करके सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। इसी प्रकार नये कृषि कानून बनाये गये है जो किसानों के हितों के विपरीत है। जिसका पूरे देश भर में विरोध हो रहा है। कांग्रेस पार्टी किसान एवं मजदूरों का संरक्षण एवं हित सोचने वाली पार्टी है। इस देशव्यापी हड़ताल से केन्द्र सरकार की चूलें हिल जायेगी। 

25 Nov 2020 09:02AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं। इस सीट पर वो इस बार लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2015 में जब आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा को उस स्थिति में भी विजय सिन्हा का दबदबा लखीसराय में कायम रहा और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की। विजय सिन्हा ने जेडीयू के रामानंद मंडल को हराया था। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच बिहार विधानसभा को नया स्पीकर मिल गया है. एनडीए उम्मीदवार के रूप में उतरे भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय कुमार सिन्हा स्पीकर चुन लिए गए हैं. उनके सामने महागठबंधन ने आरजेडी विधायक अवध बिहारी सिंह को उतारा था. विजय सिन्हा के पक्ष में 126 वोट पड़े। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष की कुर्सी संभालने वाले विजय सिन्हा पहले बीजेपी विधायक हैं।इससे पहले कभी भी बीजेपी के खाते में विधानसभा स्पीकर की सीट नहीं गई है. लेकिन इस बार पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पूरे राज्य की सियासत के समीकरण बदल दिए हैं। विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधायक हैं. इस सीट पर वो इस बार लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं. 2015 में जब आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा तो उस स्थिति में भी विजय सिन्हा का दबदबा लखीसराय में कायम रहा और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की. विजय सिन्हा ने जेडीयू के रामानंद मंडल को हराया था। मौजूदा चुनाव में विजय सिन्हा के सामने महागठबंधन उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के अमरेश कुमार थे. अमरेश कुमार को विजय सिन्हा ने 10 हजार से मतों के अंतर से चुनाव हराया। विजय सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को हुआ था. उन्होंने बेगूसराय के सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था. उन्होंने 1989 में ये डिप्लोमा हासिल किया था। विधायक के साथ-साथ विजय सिन्हा को सरकार का भी अनुभव है. पिछली नीतीश कुमार सरकार में वो श्रम संसाधन मंत्री रहे हैं. विजय सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं।ऐसे में उनको विधानसभा स्पीकर की जिम्मेदारी मिलने को सामाजिक समीकरण को संतुलित करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य में प्रवक्ता के अलावा संगठन में भी विजय सिन्हा कई स्तर पर काम कर चुके हैं। इस बार बीजेपी ने जहां चुनावी नतीजों में सबको चौंकाते हुए जेडीयू से काफी ज्यादा सीटें हासिल की हैं वहीं सरकार में भी उसने दबदबा बनाए रखा है। वादे के मुताबिक, सीएम पद जरूर नीतीश कुमार को दिया गया है,लेकिन बीजेपी ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को अपने खाते से डिप्टी सीएम बनवाकर भी सबको हैरान किया. सुशील मोदी की जगह नए चेहरों को तरजीह दी गई।विधानसभा स्पीकर के पद पर भी ऐसा ही देखने को मिला. नंद किशोर यादव जैसे दिग्गज नेता इस पद की रेस में माने जा रहे थे। लेकिन अंतत: विजय सिन्हा के नाम पर मुहर लगी और इस तरह विजय सिन्हा के रूप में बीजेपी को पहली बार बिहार विधानसभा अध्यक्ष का पद मिल गया।

25 Nov 2020 08:33AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी), भोपाल ने द्वारा राज्य पुलिस विभाग में 4000 कॉन्सटेबल की भर्ती के लिए अधिसूचना आज, 25 नवंबर 2020 को जारी करेगा। एमपीपीईबी कॉन्सटेबल नोटिफिकेशन 2020 को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, peb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2020 विज्ञापन का इंतजार कर रहे उम्मीदवार 4000 संभावित रिक्तियों के लिए एमपी पुलिस कॉन्सेटबल नोटिफिकेशन 2020 जारी होने के बाद एमपीपीईबी की वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।

25 Nov 2020 08:02AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के सक्रिय मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में बढ़े है।महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक 1323 सक्रिय मामले बढ़े, उसके बाद दिल्ली में 1172, राजस्थान में 1081 और छत्तीसगढ़ में 889 सक्रिय मामले बढ़े है। इन राज्यों के अलावा इस दौरान 16 अन्य राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 44,376 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 92.22 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 86.42 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 481 और मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,34,699 हो गया है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6079 बढने के बाद अब सक्रिय मामले बढ़कर 4,44,746 हो गए है।

25 Nov 2020 08:02AM,
by: Thaneshwar sahu