25 Nov 2020
सुशील मोदी की ओर से जो ऑडियो जारी किया गया है, उसमें लालू यादव की ओर से बीजेपी विधायक को कहा जा रहा है कि वो स्पीकर के चुनाव के वक्त अनुपस्थित हो। बोल दो कि कोरोना हो गया है।जवाब में बीजेपी विधायक की ओर से कहा गया है कि वो पार्टी में हैं, ऐसे में दिक्कत होगी। सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो में लालू यादव विधायक से कहते नजर आ रहे हैं कि वो उनका साथ दें तो मंत्री बनाएंगे। (बता दें कि ये ऑडियो बीजेपी की ओर से जारी किया गया है, babuaa.com इसकी पुष्टि नहीं करता है) सुशील मोदी द्वारा जारी ऑडियो में क्या है?
25 Nov 2020 06:37AM,by: Imran Khan
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने दावा किया है कि लालू यादव ने जेल से ही भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक को फोन कर उनके साथ आने का लालच दिया। बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होना है, उससे पहले ये सियासी हलचल तेज हो गई है। सुशील मोदी की ओर से ऑडियो जारी कर दावा किया गया है कि लालू यादव ने जेल से भारतीय जनता पार्टी के विधायक ललन पासवान को फोन किया,मंत्री पद का लालच दिया और उनके साथ आने को कहा। लल्लन पासवान बिहार की पीरपैंती विधानसभा सीट से विधायक हैं।
25 Nov 2020 06:31AM,by: Imran Khan
रायपुर:छत्तीसगढ़ राज्य की पैरी नदी सिंचाई परियोजना गरियाबंद अचंल के किसानों के लिए जीवनदायिनी है। इस नदी से सैकड़ों गांव की भूमि सिंचित हो रही है जिसकी बदौलत किसान बेहतर फसल उत्पादन कर समृद्धि की ओर अग्रसर है। इस नदी में सिकासार जलाशय के नाम से वृहद परियोजना और कुकदा पिकअप वियर भी निर्मित है। इसके अतिरिक्त 85 लघु सिंचाई योजनाएं और 31 निर्माणाधीन योजनाओं से जिले की सिंचाई प्रतिशत में 13 प्रतिशत वृद्धि होगी। इससे वर्तमान सिंचाई क्षमता 34 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत हो जायेगी।
25 Nov 2020 06:11AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







