25 Nov 2020

Generic placeholder image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है. 71 साल के अहमद पटेल लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली. एक महीने पहले उन्हें कोरोना हो गया था। उसके बाद से उनकी सेहत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले मेदांता में भर्ती कराना पड़ा था। अहमद पटेल की मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हालत नहीं सुधरी। आज सुबह 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। साथ ही अपील की कि लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और भीड़ जमा ना करें। कांग्रेस के 'चाणक्य' कहे जाने वाले अहमद पटेल के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक सहयोगी को खो दिया है। जिसका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था. उनकी ईमानदारी और समर्पण, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, हमेशा मदद करने की कोशिश, उदारता... उनमें यह सभी दुर्लभ गुण थे,जो उन्हें दूसरों से अलग करते थे। सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने एक वफादार सहयोगी, एक दोस्त और एक ऐसे कॉमरेड को खो दिया,जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता है। मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करती हूं और मैं उनके शोक संतप्त परिवार के लिए को सांत्वना देती हूं।अहमद पटेल के परिवार के प्रति सहानुभूति और समर्थन की सच्ची भावना प्रदान करती हूं।

25 Nov 2020 03:08AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था। अहमद पटेल के बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि उनके पिता अहमद पटेल का आज सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर निधन हो गया है। फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

25 Nov 2020 02:23AM,
by: Imran Khan