25 Dec 2020
रायपुर : प्रदेश के नगरीय निकायों के अंतर्गत संचालित लगभग 322 गोठानों में तैयार होने वाले गौ काष्ठ और कण्डे का उपयोग अब दाह संस्कार के लिए किया जा सकेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ शिवकुमार डहरिया ने सभी नगरीय निकायों के अंतर्गत आने वाले दाह संस्कार/मुक्तिधाम स्थल पर गोठानों में निर्मित होने वाले गौ काष्ठ का उपयोग लकड़ी के स्थान पर दाह संस्कार के लिए करने की न सिर्फ अपील की है अपितु उन्होंने मुक्तिधाम सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर गौ-काष्ठ की बिक्री रियायती दर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री की की इस पहल से गोठानों में गौ काष्ठ निर्माण में एक ओर जहा तेजी आएगी वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर के साथ स्वावलंबी बनने का सुखद अवसर भी मिलेगा। सबसे खास बात यह भी है कि गौ-काष्ठ का उपयोग दाह संस्कार में होने से एक साल में लाखों पेड़ों की कटाई रूकेगी। इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से पर्यावरण का संरक्षण और स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त शहर की संकल्पना भी साकार होगी। इको-फ्रेण्डली दाह संस्कार से लाखों पेड़ों की नहीं चढ़ेगी बलि
25 Dec 2020 11:04AM,by: Thaneshwar sahu
बीजापुर - पामेड़ थाना के कोमटपल्ली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 2 से 3 नक्सलियों के घायल होने का दावा पुलिस ने किया है। घटनास्थल पर खून के निशान मिले हैं । पुलिस का दावा है कि ये घायल नक्सलियों का रक्त है। मुठभेड़ के बाद नक्सली घटनास्थल से फरार हो गए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से पिट्ठू, साहित्य, वर्दी, दवाइयां, SLR समेत नक्सली सामग्री बरामद की है। ज़िला पुलिस बल,एसटीएफ और कोबरा के जवानों के साथ ये मुठभेड़ हुई है। पामेड़ थाना के कोमटपल्ली के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ की एसपी कमलोचन कश्यप ने पुष्टि की है।
25 Dec 2020 11:03AM,by: Imran Khan
रायपुर : कोविड 19 की संक्रमण दर अभी कम है लेकिन आई सी यू में मौतें अधिक हो रही हैं। इससे चिकित्सक भी चिंतित हैं क्योंकि उनके हर संभव प्रयास के बाद भी कुछ मरीज नहीं बच पा रहे हैं। मेकाहारा के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ ओ पी सुंदरानी ने बताया कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे बहुत केस आ रहे हैं जिनकी उम्र 60 से अधिक है और वहीं अप्रशिक्षित प्रैक्टिशनर से इलाज कराना शुरू करते हैं और जब तकलीफ बहुत बढ़ जाती है तभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र लाते हैं और कई मामलों में मरीज आई सी यू में भी स्टेबल नहीं हो पाते हैं।
25 Dec 2020 11:03AM,by: Thaneshwar sahu
जनता दल यूनाइटेड को अरुणाचल प्रदेश में बड़ा झटका मिला, जब सात में से छह विधायकों ने सत्तारूढ़ भाजपा के प्रतिरुख़ को बदल दिया, जैसा कि राज्य विधान सभा द्वारा जारी एक बुलेटिन में कहा गया. पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के एकमात्र विधायक, लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र के कर्डो न्यागियोर भी भगवा पार्टी में शामिल हो गए हैं. यह पंचायत और नगर निगम के चुनाव परिणामों की घोषणा के एक दिन पहले हुआ है. अरुणाचल में जदयू को तगड़ा झटका, छह विधायक बीजेपी में शामिल
25 Dec 2020 10:35AM,by: Ashna Ali
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के खुड़मुड़ा हत्याकांड में अनाथ हुए चारों बच्चों के नाम एक-एक लाख रुपए की FD कराने की घोषणा की है। साथ ही बच्चों का खर्च भी CM उठाएंगे। उन्होंने मृतक के भाई को बच्चों के भरण- पोषण के लिए एक लाख रुपए दिए। CM बघेल ने हत्याकांड में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा, जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे, जांच जारी रहेगी।
25 Dec 2020 10:34AM,by: Imran Khan
रायपुर : दुर्ग जिले के ग्राम खुड़मुड़ा, पाटन ब्लॉक में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुड़मुड़ा गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में स्वर्गीय बालाराम सोनकर के परिवार के बचे 4 बच्चों की पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। चार बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट की जाएगी। बच्चों के लालन पालन के लिए एक लाख रुपये परिजनों को दिए जाएंगे।
25 Dec 2020 10:32AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





