25 Dec 2020
कोरिया : जिले के झुमका बोट क्लब परिसर, बैकुण्ठपुर में देशभक्ति महिला संकुल स्तरीय संगठन के द्वारा क्रिसमस एण्ड न्यू इयर वीक सेलिब्रेशन 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत झुमका में 25 दिसम्बर 2020 से 03 जनवरी 2021 तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विविध कार्यक्रम होंगे। इसमें झुमका बोट क्लब में आने वाले सैलानी एवं पर्यटक प्रतिभागी के रूप में शामिल हो सकेंगे।
25 Dec 2020 07:16AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 96 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी दिल्ली में दिवंगत प्रधान मंत्री के समाधि अटल समाधि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
25 Dec 2020 06:28AM,by: Ashna Ali
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मसीही समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी मनुष्यों को परमपिता परमेश्वर की संतान बताते हुए समाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा मानवजाति को उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई
25 Dec 2020 05:56AM,by: Thaneshwar sahu
पीएम किसान योजना: नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री मोदी आज भेजेंगे किस्तप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह छह राज्यों के किसानों के साथ संवाद भी करेंगे।
25 Dec 2020 05:55AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






