26 Mar 2021
रायपुर- नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों का भारत बंद है।छत्तीसगढ़ में बंद का असर नहीं देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसान संगठन पीछे हट गए हैं।राजधानी रायपुर में किसान संगठन ने बंद नहीं बुलाया है। धमतरी, राजनांदगांव समेत कई जिलों में बंद की खबरें नहीं हैं।
26 Mar 2021 11:11AM,by: Imran Khan
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को दो हफ्ते में पंजाब से यूपी जेल शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका मंजूर करते हुए मुख्तार अंसारी यह आदेश दिया। यूपी सरकार ने कोर्ट से अंसारी को पंजाब से यूपी जेल स्थानांतरित करने की मांग की थी। पंजाब सरकार और अंसारी ने यूपी की याचिका का विरोध किया था। वह उगाही के कथित मामले में जनवरी 2019 से पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। अब प्रयागराज की एमपी/एमएलए कोर्ट यह तय करेगी कि उसे किस जेल में रखा जाएगा।
26 Mar 2021 10:40AM,by: Thaneshwar sahu
प्रदेशवासियों के लिए अच्छी और राहत वाली बड़ी खबर है। कोरोना की समीक्षा के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई समय सीमा नहीं है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में च्वाइस सेंटरों में बिल्कुल भी भीड़ नहीं लगाए।
26 Mar 2021 10:40AM,by: Imran Khan
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवर्ती का शुक्रवार को मुंबई में 68 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 2009 में बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक जैसे बैंकों में काम करने के बाद चक्रवर्ती को 2009 में RBI का DG नियुक्त किया गया था। अपना कार्यकाल समाप्त होने से तीन महीने पहले उन्होंने 2014 में इस्तीफा दे दिया। आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर के सी चक्रवर्ती का मुंबई में निधन
26 Mar 2021 09:32AM,by: Ashna Ali
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (R & R) में निगरानी में रखा गया है। सेना के अस्पताल (आर एंड आर) ने एक बयान में कहा, उनकी हालत स्थिर है और उनकी नियमित जांच चल रही है। इससे पहले आज, राष्ट्रपति कोविंद ने अपने समकक्ष अब्दुल हमीद और बांग्लादेश के लोगों को देश के 50 वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दीं।
26 Mar 2021 09:32AM, by: Ashna Ali
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने का इंतजार समाप्त हो गया है। प्रदेश में चार चरणों में 15 अप्रैल से मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को मतदान की तारीखों का एलान कर दिया है। पंचायतों के आरक्षण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुनवाई से पहले ही निर्वाचन आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
26 Mar 2021 08:58AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





