26 Mar 2021
राजनांदगांव : कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने डोंगरगांव क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता के लिए शिवनाथ नदी में निर्मित दर्री एनीकट में पानी संग्रहण के लिए एनीकट के गेट तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। आवर्धन जल प्रदाय योजना डोंगरगांव के तहत एनीकट में जल एकत्रित कर जल शोधन संयंत्र में पानी की जांच की जा रही है और सप्लाई का कार्य अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने दर्री एनीकट में स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण किया। इंटेकवेल में 60 एचपी के 3 पंप लगे हुए हैं। जिसकी सहायता से पाईप लाईन के माध्यम से पानी को मटिया स्थित जल शोधन संयंत्र में पहुंचाया जाएगा।
26 Mar 2021 06:08AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर पहुंच गए हैं। कोरोना काल शुरू होने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। ढाका एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी में प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद मौजूद रहीं। कुछ ही देर में बाद वह नेशनल शहीद स्मारक में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमन दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। बाद में, वह 3:45 बजे नेशनल डे प्रोग्राम में शामिल होंगे। इसके बाद वह शाम 7:45 बजे बापू बंगबंधु डिजिटल वीडियो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
26 Mar 2021 05:45AM,by: Thaneshwar sahu
सीपीएम की वरिष्ठ नेता बृंदा करात कहती हैं कि वाम दल लापता नहीं हैं। वो कहती हैं, ज़मीन पर हम हैं, लेकिन हो सकता है मीडिया में हम नहीं हैं। यह एक परसेप्शन बनाने का प्रयास हो रहा है कि यह बीजेपी और टीएमसी के बीच संघर्ष है, जबकि हक़ीक़त यह है कि यह त्रिकोणीय मुक़ाबला हो चुका है। क्या वामपंथी दल पश्चिम बंगाल चुनाव से लापता हैं?
26 Mar 2021 04:48AM,by: Imran Khan
बंगाल में 2011 और 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन लगभग एक सा रहा। इस बार भी पार्टी उम्मीद कर रही है कि वो अपनी सीटों को बरकरार रखने में कामयाब हो। लेकिन सीपीएम के लिए चिंता का विषय यह है कि जहाँ उसने 2011 में 40 सीटें जीतीं, वहीं 2016 में वो मात्र 26 सीट ही जीत पाई। क्या बंगाल में वामपंथ और कांग्रेस की कोई प्रासंगिकता बची है?
26 Mar 2021 04:48AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





