26 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में नई राजस्व इकाईयां बनायी जा रही है। लोगों के जमीन जायदाद के साथ ही अन्य राजस्व संबंधी कार्य उनके निवास के पास ही उपलब्ध कराने राजस्व अनुभाग, तहसीले, उप तहसील एवं राजस्व निरीक्षक मंडल शुरू किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के कोसीर में उप तहसील कार्यालय की शुभारंभ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य श्रीमती पद्मा घनश्याम मनहर के विशेष आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। इस अवसर जिले के कलेक्टर भीमसिंह भी मौजूद थे।

26 Mar 2021 04:02PM,
by: Thaneshwar sahu