27 Jun 2022
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट में डिप्टी स्पीकर की भूमिका पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। एकनाथ शिंदे गुट की ओर से 15 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के रोल पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि यदि बागी विधायकों ने उनके ही खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था तो कैसे उन्हें नोटिस जारी किया गया।
27 Jun 2022 01:09PM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में मचे सियासी उथल-पुथल के बीच शिवसेना के कुछ कथित कार्यकर्ताओं ने उपद्रव जारी रखा है। गोंदिया में आज शिवसैनिकों ने निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल के कार्यालय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गोंदिया में निर्दलीय विधायक के कार्यालय पर शिवसैनिकों का हमला
27 Jun 2022 01:09PM,by: Imran Khan
एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने बहुमत खो दिया क्योंकि शिवसेना विधायक दल ने समर्थन वापस ले लिया है। शिंदे खेमे ने 21 जून को डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल द्वारा भेजे गए अयोग्यता नोटिस को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया, जिसमें कहा गया था कि यह कदम महा विकास अघाड़ी गठबंधन द्वारा दलबदल विरोधी कानून के दुरुपयोग का प्रतिनिधित्व करता है।
27 Jun 2022 08:31AM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, एकनाथ शिंदे ने दोपहर 2 बजे असम के गुवाहाटी के एक होटल में अपने साथ डेरा डाले हुए विधायकों की बैठक बुलाई है। डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल द्वारा बागी विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बीच बैठक बुलाई गई है l
27 Jun 2022 08:09AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




