27 Jun 2022
रक्षा सेनाओं में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सड़क पर है। रायपुर में सोमवार को कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह किया। रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी गेट के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने सुंदरकांड का पाठ कर केंद्र सरकार की सद्बुद्धि की प्रार्थना की। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी सत्याग्रह किया गया है।
27 Jun 2022 01:10PM,by: Imran Khan
नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्रों में वर्तमान में 1.18 लाख करोड़ रुपये के 1.65 लाख से अधिक फ्लैट रुके हुए हैं या विलंबित हैं। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एनारॉक के शोध के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रुके या विलंबित फ्लैटों की कुल संख्या में इन दोनों शहरों की हिस्सेदारी लगभग 70% है। गौरतलब है कि एनारॉक ने सिर्फ उन्हीं प्रोजेक्ट्स की गिनती की है जो 2014 या उससे पहले लॉन्च हुए थे।
27 Jun 2022 01:10PM,by: Babuaa Desk
क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कुमार संगकारा ने कहा है कि इंग्लैंड को टेस्ट क्रिकेट में जोस बटलर के साथ शुरुआत करनी चाहिए, यह सुझाव देते हुए कि वह ब्रेंडन मैकुलम के नए प्रबंधन के तहत फिट होंगे। "मैं छह या सात पर [उसे] खेलने के बजाय बटलर के साथ शुरुआत करूंगा। सहवाग, हेडन ने सफलतापूर्वक ओपनिंग की, तो बटलर क्यों नहीं?" संगकारा ने पूछा। बटलर ने आखिरी बार एशेज 2021-22 में टेस्ट खेला था।
27 Jun 2022 01:10PM,by: Babuaa Desk
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट में डिप्टी स्पीकर की भूमिका पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। एकनाथ शिंदे गुट की ओर से 15 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस के खिलाफ दायर अर्जी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के रोल पर सख्त टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि यदि बागी विधायकों ने उनके ही खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था तो कैसे उन्हें नोटिस जारी किया गया। जस्टिस सूर्यकांत ने सवाल किया कि अपने खिलाफ दायर अर्जी पर कैसे डिप्टी स्पीकर खुद ही जज बन गए। इस पर डिप्टी स्पीकर की ओर से पेश वकील राजीव धवन ने कहा कि उनके खिलाफ जो नोटिस आया था, वह अनवेरिफाइड ईमेल से भेजा गया था। अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर को हलफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर की ओर से पेश वकील राजीव धवन से सवाल किया कि यदि विधायकों की ओर से नोटिस मिला था तो फिर उसे खारिज क्यों किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अपने खिलाफ मामले में उन्होंने कैसे खुद ही सुनवाई की और खुद ही जज बन गए। इसके साथ ही अदालत ने डिप्टी स्पीकर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस, शिवसेना विधायक दल के नए नेता अजय चौधरी और चीफ व्हिप बनाए गए सुनील प्रभु को भी नोटिस जारी किया है। 5 दिन में जवाब देंगे डिप्टी स्पीकर, फिर 3 दिन में बागी देंगे प्रत्युत्तर इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया है और पूछा है कि ऐसे मामलों में आखिर संसद के नियम क्या कहते हैं। अदालत ने सभी पक्षों से 5 दिनों के अंदर नोटिस का जवाब मांगा है। यही नहीं इन पक्षों की ओर से नोटिस का जवाब मिलने के बाद एकनाथ शिंदे गुट को आदेश दिया गया है कि वे तीन अंदर इस पर प्रत्युत्तर दें। यही नहीं अदालत ने कहा है कि अब अगली सुनवाई 11 जुलाई को गर्मी की छुट्टियों के बाद होगी। एकनाथ के वकील बोले- बहुमत गुवाहाटी में तो कैसे लिया फैसला केस की सुनवाई के दौरान एकनाथ शिंदे गुट के वकील ने कहा कि पार्टी के ज्यादातर विधायक तो गुवाहाटी में ही हैं। ऐसे में कैसे उन्हें अयोग्य ठहराने के लिए डिप्टी स्पीकर ने अयोग्य ठहराने के लिए नोटिस जारी कर दिया। केस की सुनवाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश के मामले का भी जिक्र हुआ। वकील ने कहा कि स्पीकर ने जब भी अपने अधिकारों का अतिक्रमण किया गया, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश दिया है। एकनाथ शिंदे गुट ने कहा कि पहले तो डिप्टी स्पीकर की स्थिति पर ही फैसला होना चाहिए। उसके बाद ही उनकी ओर से की गई किसी कार्यवाही पर बात की जा सकती है।
27 Jun 2022 01:10PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





