27 Jun 2022
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान का दौरा करेंगे, राज्य समाचार चैनल रोसिया 1 ने सूचना दी। रिपोर्ट के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अशगबत में, रूसी राष्ट्रपति साथी कैस्पियन नेताओं के साथ एक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। दुशांबे में पुतिन ताजिक राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन से मुलाकात करेंगे। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से पुतिन की यह पहली प्रचारित विदेश यात्रा होगी। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली विदेश यात्रा करेंगे पुतिन
27 Jun 2022 06:09AM,by: Babuaa Desk
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह पति अभिनेता रणबीर कपूर के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारा बच्चा...जल्द आ रहा है।" रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, "मेरे बच्चों को बच्चा हो रहा है। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं।" आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा
27 Jun 2022 06:00AM,by: Babuaa Desk
अब जमीन में मिलने वाली आर्सेनिक, निकिल जैसी भारी धातुओं को गेंदा, सहजन, जेरेनियम, मदार जैसे सुगंधित या अन्य औषधीय पौधे साफ करेंगे। ये पौधे एक तरह से जमीन का उपचार करने में सहयोग करेंगे। यह खुलासा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला के शोध में हुआ है। सीयू के विशेषज्ञों ने जमीन का उपचार करने वाले कई औषधीय पौधे चिह्नित किए हैं। यह शोध एक अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका ‘इंडस्ट्रियल क्रॉप्स एंड प्रोडक्ट्स’ में प्रकाशित हुआ है। जमीन का उपचार करेंगे गेंदा, सहजन, मदार जैसे औषधीय पौधे
27 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
प्रदेश सरकार जलशक्ति विभाग में 3,970 पैरा वर्करों की भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। पैरा वर्करों के लिए अभ्यर्थियों की मेरिट सूची दस अंकों के आधार पर बनेगी। दो अंक तकनीकी अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए रखे गए हैं। इसे भी मेरिट बनाते समय शामिल किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और 12वीं पास रखी गई है। पैरा पंप आपरेटरों और फिटरों को 5,500 और पैरा वर्करों को 3,900 रुपये मानदेय दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग में एक सप्ताह में शुरू होगी पैरा वर्करों की भर्ती
27 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को बायपार्टिसन सेफर कम्युनिटीज (बीएससी) एक्ट, यानी द्विदलीय सुरक्षित समुदाय अधिनियम पर हस्ताक्षर कर इसे कानून के तौर पर लागू करने की इजाजत दी। तीन दशक में पहली बार शस्त्र (बंदूक) नियंत्रण को लेकर बने इस संघीय कानून की पृष्ठभूमि में इस वर्ष एक जनवरी से लेकर 20 जून तक हुए 321 से ज्यादा गोलीबारी के मामले हैं, जिनमें 372 लोगों की मौत हुई है और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
27 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
रूस की घेराबंदी के लिए जर्मनी में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत के साथ ही रूस ने भी यूक्रेन की राजधानी पर मिसाइलें बरसाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। युद्ध के शुरुआती दौर को छोड़ दें तो रूस ने कीव को बहुत ज्यादा निशाना नहीं बनाया है। कीव पर रूस तभी हमला करता है, जब उसे पश्चिमी देशों की तरफ से उसके खिलाफ उठाए गए कदमों पर विरोध जताना होता है।
27 Jun 2022 05:58AM,by: Imran Khan
महाराष्ट्र में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच केंद्र सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद बागी विधायक सदन में बहुमत परीक्षण को तैयार हो गए हैं। इससे पहले, शिंदे गुट की बगावत से जूझ रही उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने गुवाहाटी में ठहरे बागी विधायकों के खिलाफ तल्ख तेवर दिखाए। प्रवक्ता संजय राउत ने बागियों को धमकाते हुए कहा, गुवाहाटी से 40 विधायकों की ‘बॉडी’ मुंबई लौटेगी और हम उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सीधे सदन भेजेंगे। वहीं, बागी नेता एकनाथ शिंदे की 16 विधायकों की सदस्यता निरस्तक करने के नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
27 Jun 2022 12:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







