27 Sep 2022

Generic placeholder image

मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने आरोपी को अंधेरी वेस्ट से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि एईसी कार्यालय में पूछताछ के बाद भाटी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज यानी मंगलवार (27 सितंबर) को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दरअसल रियाज भाटी और मोहम्मद सलीम इकबाल कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट ने वर्सोवा के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी थी। ये दोनों ही दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के करीबी रिश्तेदार बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि भाटी और सलीम फ्रूट ने व्यापारी से 30 लाख रुपये कीमत की एक कार और 7.5 लाख रुपये नकद वसूले थे। दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

27 Sep 2022 01:10AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता और रेडियो व टीवी विज्ञापनों में अपनी आवाज देने के लिए मशहूर एसवी रामनन का 26 सितंबर को सुबह निधन हो गया। वह 87 साल के थे। एसवी रामनन प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्माता सुब्रमण्यम के बेटे थे। उन्होंने करियर की शुरुआत अपने पिता के सहायता से की थी और बाद में कई रेडियो व टेलीविजन विज्ञापनों में काम किया। उनके प्रशंसक व सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, एसवी रामनन को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। फिल्म निर्माता और रेडियो पर्सनैलिटी एसवी रामनन का निधन

27 Sep 2022 01:09AM,
by: Imran Khan