27 Sep 2022

Generic placeholder image

कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के नामांकन के लिए केवल तीन दिन शेष है लेकिन अब तक यही कन्फर्म नहीं हो पाया है कि आखिर कौन-कौन उम्मीदवार होगा। अशोक गहलोत को गांधी परिवार का सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया जा रहा था लेकिन राजस्थान की कुर्सी की मोह में वह भी फंस गए। राजस्थान के विधायकों को विद्रोह के बाद गहलोत को आलाकमान से माफी भी मांगनी पड़ गई। वहीं रिपोर्ट्स ये भी हैं कि राजस्थान में यथास्थिति बनी रह सकती है और अध्यक्ष पद के चुनाव का प्रत्याशी कोई और बनाया जाएगा। कांग्रेस चुनाव से ठीक पहले जिस असमंजस में है वह कोई नया नहीं है। राष्ट्रपति चुनाव के वक्त भी विपक्षी दलों को अपना प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। कांग्रेस ने जिनका नाम आगे किया उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया

27 Sep 2022 12:03PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

जांजगीर। जांजगीर में दुष्कर्म के हाईप्रोफाइल केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। आरोपी अभिषेक अग्रवाल की 3 माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। युवक ने नाबालिग लड़की का गर्भपात कराया था और उसके चाचा मोहन अग्रवाल ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी मोहन अग्रवाल को अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं आरोपी अभिषेक अग्रवाल 3 माह से फरार है। सवाल उठ रहे हैं कि हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस के लंबे हाथ छोटे क्यों पड़ रहे हैं ? केस दर्ज होने के बाद पीड़िता और उसके परिवार को धमकी दी जा रही है और युवक के परिजन के द्वारा परेशान किया जा रहा है। केस वापस लेने धमकी दी जा रही है और ऐसा नहीं करने पर पीड़िता, उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। जांजगीर दुष्कर्म हाईप्रोफाइल केस में पुलिस के हाथ अब तक खाली

27 Sep 2022 10:00AM,
by: Imran Khan