28 Oct 2022
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में चुनावी माहौल के बीच कह दिया है कि नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ दूसरी तरफ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर होनी चाहिए। अब इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा है।
28 Oct 2022 09:09AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर जिले के चारामा प्रवास पर है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 58 करोड़ 05 लाख रूपये के 115 विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इनमें 49 करोड़ 24 लाख रूपये के 96 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 08 करोड़ 81 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके अलावा हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री व चेक का वितरण भी किया जायेगा।
28 Oct 2022 07:29AM,by: Imran Khan
बिलासपुर के जंगल में एक युवक ने चलती ट्रेन से कूदकर जान दे दी। युवक की लाश रेल लाइन के नीचे 80 मीटर गहरी खाई में पड़ी थी, जिसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को सात घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।
28 Oct 2022 07:13AM,by: Imran Khan
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राजीव भवन में होने वाली कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में शामिल होने के बाद पीएल पुनिया जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। पुनिया आज जगदलपुर विधानसभा और कल दंतेवाड़ा विधानसभा की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम उपस्थित रहेंगे। पीएल पुनिया जगदलपुर तो सीएम बघेल रहेंगे कांकेर दौरे पर
28 Oct 2022 07:13AM,by: Imran Khan
अब सड़क पर केक काटकर बर्थडे मनाने वालों की खैर नहीं है। इतना ही नहीं रास्ता रोकने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। ऐसा करने वाले आरोपियों पर पुलिस आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करेगी। इसे लेकर IG रतनलाल डांगी ने रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। अब सड़क पर केक काटकर मनाया बर्थडे तो खैर नहीं
28 Oct 2022 07:13AM,by: Imran Khan
पाकिस्तान-जिम्बाब्वे टी20 वर्ल्ड कप 2022 मैच के बीच ट्विटर पर 'फ्रॉड पाक मिस्टर बीन' ट्रेंड करने लगा। यह जिम्बाब्वे के एक प्रशंसक द्वारा पीसीबी को ट्वीट किए जाने के बाद था कि जिम्बाब्वे आज पाकिस्तान को हराकर हरारे में एक कार्यक्रम में मिस्टर बीन के हमशक्ल भेजने वाले पाकिस्तान का बदला लेगा। प्रशंसक पाकिस्तानी कॉमेडियन मोहम्मद आसिफ का जिक्र कर रहा था, जिन्हें 2016 में इस कार्यक्रम में भेजा गया था।
28 Oct 2022 05:34AM,by: Babuaa Desk
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, 'पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत कुछ किया गया है. वह अपने देश के देशभक्त हैं.' उन्होंने कहा, "मेक इन इंडिया' का उनका विचार आर्थिक और नैतिकता दोनों में मायने रखता है। भविष्य भारत का है, इस पर गर्व हो सकता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।"
28 Oct 2022 05:32AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







