29 Jul 2021
सदन में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने गोबर खरीदी केंद्रों से गोबर चोरी का मामला उठाया. मुद्दे पर चर्चा के दौरान हंसी-ठहाके के बीच सरकार ने माना कि चार गोबर ख़रीदी केंद्रों से गोबर चोरी होने और बहने की शिकायत आई है. आखिर में बात गौठानों के संचालन में पंचायतों के अधिकार के हनन तक पहुंची, जिस पर सत्ता पक्ष के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.
29 Jul 2021 10:00AM,by: Vikash Kumar
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कहा कि उत्तराखंड में गंगोत्री राजमार्ग उत्तरकाशी जिले के हेलुगढ़ के पास भूस्खलन के कारण यातायात बंद कर दिया गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के मलबे के टीले से अवरुद्ध हो गया था।
जिला प्रशासन ने बुधवार को कहा कि गंगोत्री में गंगा नदी का जल स्तर भारी बारिश के कारण काफी बढ़ गया और गंगोत्री धाम के पास एक पहाड़ के कुछ हिस्से नदी में गिर गए। उत्तरकाशी जिले में भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद
29 Jul 2021 09:44AM, by: Babuaa Desk
रायपुर के हीरापुर में जर्जर हो चुकी पानी की टंकी को विस्फोट के साथ ढहा दिया गया। यह टंकी काफी जर्जर हालत में थी। इससे पानी की सप्लाई भी बंद की जा चुकी थी। टंकी की हालत को देखते हुए नगर निगम ने इसे तोड़ने का निर्णय लिया था। इस पर जिला प्रशासन के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। ताश के पत्तों की तरह गिराई गई क्षतिग्रस्त एवं जर्जर पानी टंकी
29 Jul 2021 09:44AM,by: Vikash Kumar
संसद का मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। पेगासस जासूसी मामले, कृषि कानूनों की वापसी और महंगाई को लेकर विपक्षी दलों का लगातार हंगामा जारी है। संसद में जारी गतिरोध को लेकर लोकसभा स्पीकर ने सांसदों को चेतावनी दी है। ओम बिरला ने कहा कि सांसद संसद की गरिमा का ख्याल रखें।
29 Jul 2021 09:30AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के 5 दिवसीय दिल्ली दौरे का आज चौथा दिन है. पीएम मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद आज ममता बनर्जी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा ममता अपने दिल्ली दौरे के चौथे दिन शरद पवार, संजय राउत, जावेद अख्तर और शबाना आजमी से भी मिल सकती हैं.
एक दिन पहले ममता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी. दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पेगासस जासूसी मामले पर भी चर्चा की गई.
29 Jul 2021 09:01AM, by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



