29 Jul 2021

Generic placeholder image

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रूर्बन मिशन, मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक 31 जुलाई को आयोजित की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं से संबंधित विभागाध्यक्ष जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी कर संबंधित जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक जानकारियों सहित समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए निर्देशित करने कहा है।

29 Jul 2021 04:54AM,
by: Vikash Kumar