29 Jul 2022
भारतीय नौसेना को देश का पहला स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत (आईएसी-1) गुरुवार को मिल गया। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड यानी सीएसएल ने इसे सौंपा। रक्षा सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि की। नौसेना में इसके शामिल होने से भारतीय समुद्र क्षेत्र (आईओआर) में देश की स्थिति और मजबूत होगी।
29 Jul 2022 01:15AM,by: Imran Khan
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए महिला चार गुणा 100 मीटर रिले टीम में शामिल एक खिलाड़ी को प्रतिबंधित ड्रग के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय टीम से बाहर किया जाना लगभग तय है। कोई भी अधिकारी डोपिंग की दोषी पाई गई खिलाड़ी का नाम जाहिर करने को तैयार नहीं है। खिलाड़ी का नाम लिए बिना एक सोर्स ने बताया कि रिले टीम की एक सदस्य डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई है।
29 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
मैगी, कॉफी जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली नेस्ले इंडिया लिमिटेड की जून तिमाही के दौरान बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री 15.72 प्रतिशत बढ़कर 4,006.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,462.35 करोड़ रुपये थी।
29 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
दिग्गज इनवेस्टर और रिटेल चेन डी-मार्ट (DMart) के मालिक राधाकिशन दमानी ने शराब बनाने वाली एक कंपनी में अपना दांव बढ़ाया है। यह कंपनी युनाइटेड ब्रुवरीज लिमिटेड है। जून 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, दिग्गज निवेशक दमानी ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। राधाकिशन दमानी ने युनाइटेड ब्रुवरीज के 50000 से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। उन्होंने अपनी कंपनी डेराइव ट्रेडिंग एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिए यह शेयर खरीदे हैं।
29 Jul 2022 01:00AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









