29 Jul 2022
रोजगार के लिए विदेश जाने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, केंद्र सरकार सामाजिक सुरक्षा समझौतों (एसएसए) पर अमेरिका और ब्रिटेन के साथ बातचीत कर रही है। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी है। बहरहाल, करार के बाद अमेरिका और ब्रिटेन में भारतीय कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के लिए दोहरा योगदान नहीं करना पड़ेगा। वहीं, नियोक्ता सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत कर्मचारियों के लिए दोहरे सामाजिक सुरक्षा योगदान से बच सकेंगे।
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश यानी आईपीओ पर दांव लगाकर कमाई करने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एशिया के सबसे रईस अरबपति गौतम अडानी की एक और कंपनी का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में अडानी समूह की कंपनी अडानी विल्मर का आईपीओ लॉन्च हुआ था। यह आईपीओ वाले निवेशकों को मालामाल कर चुका है।
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक बार फिर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की तैयारी है। एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौगत भट्टाचार्य की मानें तो ब्याज दरों में 0.35 से 0.50 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। आपको बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक अगले सप्ताह 3 अगस्त से शुरू होने वाली है, वहीं नतीजे 5 अगस्त को आएंगे।
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) उत्तर प्रदेश के दो सहकारी बैंकों पर कई अंकुश लगाए हैं। इनमें ग्राहकों द्वारा बैंक से निकासी की सीमा भी शामिल है। ये दोनों बैंक लखनऊ शहरी सहकारी बैंक और शहरी सहकारी बैंक लिमिटेड, सीतापुर हैं। रिजर्व बैंक ने कहा कि ये अंकुश इन बैंकों की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाए गए हैं।
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
पीएम मोदी आज गांधीनगर में गिफ्ट सिटी (GIFT City) का दौरा करेंगे। साथ ही भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) के मुख्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे।गुजरात (Gujarat) में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी के हाल के समय में लगातार दौरे हो रहे हैं। पीएम मोदी आज शाम को गुजरात को देंगे सौगात
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस महीने कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। जहां एक ओर आमिर खान अपनी फिल्म के साथ चार साल बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार भी उन्हें कड़ी टक्कर देने के लिए बिलकुल तैयार नजर आ रहे हैं। आइए डिटेल में जानते हैं अगस्त के महीने में कौन-कौन सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।
29 Jul 2022 12:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









