29 Jul 2022
2 सप्ताह के भारी हंगामे के बाद केंद्र सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। सोमवार को लोकसभा में महंगाई के मुद्दे पर बहस हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में सोमवार को बढ़ती कीमतों पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। गौरतलब है कि राज्यसभा की बैठक शुक्रवार को अलग-अलग मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दो सप्ताह के भारी हंगामे के बाद सोमवार को महंगाई के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा होगी।
29 Jul 2022 02:59PM,by: Imran Khan
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी अमर्यादित टिप्पणी के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू माफी मांगी है। उन्होंने एक पत्र जारी कर माफी मांगी है। इसमें उन्होंने लिखा है- "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मांगी माफी
29 Jul 2022 02:44PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्वामी आत्मानंद स्कूल के 9 छात्र डैम में डूब गए, जिनमें 2 की मौत हो गई है। 5 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं 2 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह सभी बच्चे स्कूल में एग्जाम देने के बाद डैम घूमने के लिए आए थे। सभी नहाने के लिए पानी में उतरे और एकाएक गहरे पानी में चले गए। फिलहाल, पानी में डूबे चार में से 2 स्टूडेंट के शव को बरामद कर लिया गया है, अन्य 2 की तलाश जारी है। बाकी बच्चों को अस्पताल लेकर गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
29 Jul 2022 02:43PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






