29 Sep 2022

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक के सुसाइड करने से पहले का एक VIDEO सामने आया है। इसमें युवक ने दो सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। युवक ने कहा कि वह शराब पीता है, जिसका फायदा उठाकर सूदखोर उसे 500 सौ रुपए का शराब पिलाकर 10 हजार रुपए वसूलता था और एक हजार रुपए का सट्‌टा खिलने पर 10 हजार रुपए लेता था। छह माह पहले युवक ने एक लाख रुपए लिया था, जिसके बदले उससे जमीन बिकवा कर 7 लाख 35 हजार रुपए वसूल लिया गया। युवक के आत्महत्या के इस केस में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। सूदखोरों से तंग आकर सुसाइड

29 Sep 2022 07:23AM,
by: Imran Khan