29 Sep 2022
छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय से अब भू-स्वामी एवं किरायेदार के बीच विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण अधिनियम-2011 का लाभ नगर निगम की तरह नगर पालिका, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की पहल पर जनहित के मद्देनजर राज्य शासन द्वारा लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय से भू-स्वामी और किरायेदार को अब बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने-अपने हक को सुरक्षित रख सकेंगे। राज्य सरकार का भू-स्वामी और किरायेदार के हित में अहम फैसला
29 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में जर्जिया के ग्रैंड मास्टर पेनसुलिया लेवन विजेता का खिताब पाया। दूसरे नम्बर पर रूस के सवचेंको बोरिस रहे। राजधानी रायपुर में 19 सितंबर से 28 सितंबर तक चली इस प्रतियोगिता देश-विदेश से आये अंतर्राष्ट्रीय ग्रैंड मास्टरों के साथ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए यादगार बन गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में हुई इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से देश-विदेश के खिलाड़ियों के बीच छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान बनी हैं। इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग सुधारने का मौका मिला। साथ ही नवोेदित खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। इससे छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों की प्रतिभा और निखरकर सामने आयेगी। खिलाड़ियों को ट्रॉफी और चेक देकर किया गया सम्मानित
29 Sep 2022 01:13AM,by: Imran Khan
सुप्रीम कोर्ट सालों से लंबित पड़े मामलों की सुनवाई में तेजी लाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सुप्रीम कोर्ट 11 अक्टूबर से 300 पुराने मामलों पर सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला लिया। इनमें से एक मामला 1979 में दायर किया गया था और कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए सहमत हो गया था, लेकिन कई कारणों की वजह से उसे सूचीबद्ध नहीं किया जा सका। सुप्रीम कोर्ट ने अपने परिपत्र में कहा, 300 सबसे पुराने मामले जिनकी सूची संलग्न है... मंगलवार, 11 अक्टूबर, 2022 से गैर-विविध दिनों में अदालतों के समक्ष सूचीबद्ध होने की संभावना है।
29 Sep 2022 01:12AM,by: Imran Khan
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 17 अक्टूबर को होने वाले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की खबर ऐसे समय में आई है जब अशोक गहलोत की उम्मीदवारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। दरअसल राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। गहलोत के अलावा दिग्विजय सिंह के भी बुधवार रात ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दिग्विजय इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल में हैं। दिग्विजय बनाम थरूर की ओर बढ़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव,
29 Sep 2022 01:12AM,by: Imran Khan
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी दोतरफा रणनीति पर अमल कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिल सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ पार्टी दूसरे उम्मीदवार की संभावना भी तलाश रही है। इसमें दिग्विजय सिंह और मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम शामिल हैं। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को नामांकन कर सकते हैं।
29 Sep 2022 01:12AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







