30 Apr 2022
देश में जारी बिजली और कोयला संकट के बीच विभिन्न राज्यों की उत्पादक कंपनियों (जेनको) पर कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) का बकाए का खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र पर 2,608.07 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल पर 1066.40 करोड़ रुपये, झारखंड पर 1018.22 करोड़ रुपये, तमिलनाडु पर 823.92 करोड़ रुपये, मध्य प्रदेश पर 531.42 करोड़ रुपये और राजस्थान पर 429.47 करोड़ रुपये बकाया हैं।
30 Apr 2022 11:45PM,by: Imran Khan
पुणे के एक श्मशान में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया और इसमें कुल 11 लोगों के घायल होने की खबर है जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि दाह संस्कार(जलने) की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डाल दिया इस कारण वहां विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
30 Apr 2022 11:45PM,by: Imran Khan
भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कई पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) उम्मीदवार परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले के विरोध में शनिवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में एकत्र हुए हैं। प्रदर्शनकारी छात्र चाहते हैं कि सरकार अपने फैसले को रद्द कर दे, यह दावा करते हुए कि यह ज्ञात नहीं है कि किसने अवैध रूप से परीक्षा दी और किसने इसे ईमानदारी से पास किया।
30 Apr 2022 03:37PM,by: Babuaa Desk
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के मुद्दे पर कहा कि, "हमारे विचार से सभी वाकिफ हैं। हम किसी धर्म में हस्तक्षेप नहीं करते हैं।" परेरा (पूर्णिया) में इथेनॉल प्लांट के उद्घाटन के मौके पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "ये सब बेकार की बाते हैं। इथेनॉल की बात कीजिए। यहां सभी धर्मों को अपना काम करने की इजाज़त है।
30 Apr 2022 03:37PM,by: Naveen kumar sahu
शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि आप इस मुद्दे पर देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और हम आपस में लड़ रहे हैं ये देखकर बालासाहेब ठाकरे जरूर खुश होंगे। हनुमान चालीसा विवाद: अश्विनी चौबे पर संजय राउत का पलटवार
30 Apr 2022 03:34PM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







