30 Apr 2022
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 में आज डी.वाई. पाटिल स्टेडियम (मुंबई) में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड शेन वॉर्न के सम्मान में विशेष जर्सी पहनेगी। फ्रैंचाइज़ी ने जर्सी की तस्वीर शेयर की है जिसमें शर्ट के कॉलर पर 'SW23' लिखा है। राजस्थान रॉयल्स ने वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल का पहला सीज़न जीता था।
30 Apr 2022 06:01AM,by: Naveen kumar sahu
अभिनेत्री कंगना रनौत ने राष्ट्रभाषा को लेकर कहा कि, "अगर आप मुझसे पूछेंगे कि कौन सी भाषा राष्ट्रभाषा होनी चाहिए, तो मुझे लगता है कि संस्कृत होनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "संस्कृत कन्नड़, तमिल, गुजराती या हिंदी से भी पुरानी है। ये सभी भाषाएं संस्कृत से आई हैं फिर संस्कृत राष्ट्रभाषा क्यों नहीं बन पाई? क्यों हमारे स्कूलों में संस्कृत अनिवार्य नहीं है?" मुझे लगता है संस्कृत राष्ट्रभाषा होनी चाहिए: कंगना रनौत
30 Apr 2022 06:01AM,by: Naveen kumar sahu
पटियाला (पंजाब) में शिवसेना और खालिस्तान समर्थक सिख संगठनों के बीच हुई हिंसक झड़प पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, "पटियाला के दृश्य विचलित करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "सीमावर्ती पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य में शांति और सद्भाव सबसे ज़रूरी है। ये प्रयोग करने की जगह नहीं है।" पटियाला के दृश्य विचलित करने वाले हैं: राहुल गांधी
30 Apr 2022 03:16AM,by: Naveen kumar sahu
पटियाला (पंजाब) के काली देवी मंदिर के पास हुई हिंसक झड़प के बाद शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंगला की गिरफ्तारी राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद हुई है। पटियाला हिंसा: शिवसेना नेता सिंगला अरेस्ट
30 Apr 2022 03:15AM,by: Naveen kumar sahu
चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न टू में ससेक्स के लिए लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा। डरहम के खिलाफ मैच के दूसरे दिन स्टंप्स के बाद पुजारा 198 गेंदों में 128 रन बनाकर नाबाद हैं। पुजारा ने सीज़न में इससे पहले वोरस्टरशायर के खिलाफ 109 रन और डर्बीशायर के खिलाफ 201* रन बनाए थे।
30 Apr 2022 03:14AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




