30 Apr 2022
आईपीएल के 15वें सीजन में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में सबकी नजरें विराट कोहली पर होगी, जो लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वहीं, इस सीजन में पदार्पण करने वाली गुजरात की नजर प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी। गुजरात अंकतालिका में शीर्ष पर है। वहीं आरसीबी पांचवें नंबर पर मौजूद है।
30 Apr 2022 08:43AM,by: Naveen kumar sahu
तीन मई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को उत्तराखंड सरकार के प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया है कि सभी श्रद्धालुओं को आने से पहले राज्य के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा. इसके अलावा, भक्तों के लिए अनिवार्य कोविड परीक्षण और टीकाकरण प्रमाणपत्रों की जाँच अनिवार्य नहीं की गई है।
30 Apr 2022 08:08AM,by: Babuaa Desk
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहाली (पंजाब) में 29 एकड़ ज़मीन अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की है। सिद्धू ने कहा, "पंचायत मंत्री कुलदीप धालीवाल को मेरा प्रणाम! पंजाब के लिए आगे बढ़ने का यही तरीका है। उम्मीद है कि यह 29 जल्द ही 29000 में बदल जाएगा।" पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू ने मान सरकार की तारीफ
30 Apr 2022 07:28AM,by: Naveen kumar sahu
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी कांड के नए आयोग के गठन करने की वैधानिकता को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि जस्टिस प्रशांत मिश्रा की आयोग ने जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को सौंप दी है, जिसे 6 माह के भीतर विधानसभा में रखा जाना था। लेकिन, सरकार ने रिपोर्ट सार्वजनिक किए बिना ही नया आयोग गठित कर दिया है। इस याचिका पर 9 मई को सुनवाई होगी। झीरम घाटी कांड के नए आयोग के खिलाफ याचिका
30 Apr 2022 07:01AM,by: Imran Khan
पटियाला में हुई हिंसक झड़प के बाद आज पंजाब सरकार एक्शन में आ गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को पटियाला का नया आईजी बनाया गया है। वहीं दीपक पारिक और वजीर सिंह को पटियाला का क्रमश: नया एसएसपी और एसपी बनाया गया है। पटियाला हिंसा: आईजी, एसएसपी और एसपी का तबादला, इंटरनेट सेवा बंद
30 Apr 2022 06:08AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



