30 Aug 2022
कन्नड़ पाठ्यपुस्तक के एक पाठ में वीर सावरकर को शामिल किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. सोशल मीडिया पर इसका मज़ाक भी उड़ाया जा रहा है. दरअसल इस पाठ में कहा गया है कि वीर सावरकर अंडमान द्वीप समूह की सेलुलर जेल में बुलबुल के पंख पर बैठकर उड़ते थे. इस पाठ का नाम कलावनु गेद्दावरु है. इसका मतलब है कि जो धारा के ख़िलाफ़ जीतते हैं. ये पाठ केटी गट्टी द्वारा लिखा गया एक यात्रा वृत्तांत है. लेखक केटी गट्टी ने जेल में उस कोठरी का दौरा किया था जहां वीर सावरकर 1911 से 1921 तक कैद रहे. ये पाठ कर्नाटक में रोहित चक्रतीर्थ की अध्यक्षता वाली पाठ्यपुस्तक संशोधन कमेटी ने संशोधित पाठ्यक्रम में शामिल किया. पाठ्यक्रम में इस पाठ पर विवाद होने के बाद इसे हटा दिया गया है. जेल में सावरकर के जीवन की चर्चा करते हुए लेखक ने एक पैराग्राफ में जिक्र किया है कि कैसे पीछे की दीवार में एक छोटा सा छेद था जिससे आकाश भी नहीं देखा जा सकता था. कहीं से बुलबुल पक्षी उठकर इसी छेद से कोठरी में आ जाते थे और वीर सावरकर उनके पंखों पर बैठकर हर रोज मातृभूमि का भ्रमण करते थे.
30 Aug 2022 02:14AM,by: Imran Khan
गुजरात दंगा मामले में जेल में बंद तीस्ता सीतलवाड़ के जमानत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। हालांकि गुजरात सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा दायर करके तीस्ता की जमानत का विरोध किया है। हलफनामे में कहा गया है कि तीस्ता ने राजनेताओं के कहने पर फर्जी साक्ष्य जुटाए थे और इस काम के लिए उन्हें पैसे मिले थे।
30 Aug 2022 02:13AM,by: Imran Khan
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा होने के साथ ही सबकी नजरें अब जी-23 नेताओं पर टिकी हैं। सबके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या अध्यक्ष पद पर कांग्रेस में तीसरी बार मुकाबला होगा। गौरतलब है कि पिछले तीन दशक में दो बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। माना जा रहा है कि अगर राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को तैयार नहीं होते हैं तो जी-23 का कोई नेता इस पद के लिए चुनाव लड़ सकता है। खबरों के मुताबिक, शशि थरूर, मनीष तिवारी या पृथ्वीराज चव्हाण मैदान में कूद सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं शशि थरूर
30 Aug 2022 01:02AM,by: Imran Khan
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने साम्राज्य के बंटवारे की योजना को अमल में लाते दिख रहे हैं। एशिया के दूसरे सबसे बड़े अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 29 अगस्त 2022 को हुई 45वीं सालाना आम बैठक (AGM) में अपने सक्सेशन प्लान पर क्लियर नजर आएं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपने कारोबार को बांटने का एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है। यह इस बात का संकेत देता है कि रिलांयस ग्रुप के कारोबार को कैसे आकाश, अनंत और ईशा अंबानी के बीच बांटा जाएगा। उन्होंने आज AGM में अपने संबोधन में इसका जिक्र भी किया और अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल का प्रमुख बताया।
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
आईसीआईसीआई बैंक ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी का ऐलान किया। बैंक ने NPCI के साथ मिलकर RuPay क्रेडिट कार्ड को लॉन्च किया है। इस क्रेडिट कार्ड में कस्टमर को प्रत्येक 100 रुपये खर्च करने के बाद एक रीवार्ड प्वाइंट मिलेगा। जबकि 1 साल में 2 लाख रुपये खर्च करने पर 2,000 बोनस रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। आपको बता दें, कि RuPay एक स्वदेशी पेमेंट नेटवर्क है। इसका उपयोग क्रेडिट, डेबिट और प्रीपैड कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन करने में किया जाता है। आईसीआईसीआई बैंक का RuPay क्रेडिट कार्ड अब वेरिएंट में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही बैंक और वेरिएंट्स भी लाएगा।
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बघेल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है । छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टर्स को एक निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के मुताबिक जो कर्मचारी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक हड़ताल में थे और इस बार 22 अगस्त से जो हड़ताल चल रही है. उसमें शामिल नहीं हैं. उनका 25 जुलाई से 29 जुलाई का अवकाश स्वीकृत कर लिया जाए और उन्हें इस अवधि का वेतन भुगतान कर दिया जाए।
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक शासकीय कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार हड़ताल पर हैं। रायपुर में हर महीने प्रदर्शन हो रहा है. 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल जारी है. हड़ताल प्रदर्शन को बीजेपी का समर्थन है. दूसरे दल भी हड़ताल में दिलचस्पी ले रहे हैं और सरकार को घेर रहे हैं. अब ऐसे हड़ताल का असर कहीं ना कहीं आगामी विधानसभा चुनाव पर भी पड़ सकता है. छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल पर विपक्ष ने सरकार को घेरा
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के खोखर में संचालित आत्मानंद हिंदी मीडियम के छात्र प्राचार्य की मनमानी से परेशान है. स्कूल में एडमिशन से लेकर अब तक प्राचार्य द्वारा किए जा रहे प्रताड़ना की शिकायत करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. अधिकारियो से की मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने तत्काल आत्मानंद हिंदी स्कूल पहुंच कर शिक्षक, छात्र और प्राचार्य से पूछताछ की. रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप कर आवश्यक कारवाई का भरोसा दिया.
30 Aug 2022 12:57AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









