30 Oct 2022

Generic placeholder image

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र को दिल्ली से बेहतर पाया और उनका अनुभव यह रहा है कि जिन लोगों को वह ‘बड़ा' समझते थे, उन्हें करीब से देखने पर वे ‘बहुत छोटे' निकले. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता ने यहां एक कार्यक्रम में एक मित्र के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. नितिन गडकरी ने कहा कि जब उन्हें अपनी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था तब वह दिल्ली में रहते थे. उन्होंने मुस्कराते हुए व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, ‘‘दिल्ली का ‘पानी' अच्छा नहीं है.'' उन्होंने आगे कहा, ‘‘महाराष्ट्र बहुत अच्छा है. मुंबई बहुत अच्छी है.'' उनकी इन बातों पर श्रोताओं ने जबर्दस्त ठहाके लगाए.

30 Oct 2022 01:43AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

बीजापुर छग शालेय शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ डी ई ओ का स्वागत छ्ग शालेय शिक्षक संघ जिला एवं ब्लाक ईकाई बीजपुर के पदाधिकारियों द्वारा विगत 20 वर्षों से अपनी परंपरा अनुसार जिलाध्यक्ष प्रहलाद जैन वा जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान बी आर बघेल का पुष्पाहार से स्वागत किया गया।जिला सचिव कैलाश रामटेके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सभी शिक्षकों से कहा गया कि आप सबके सहयोग से ही जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कुशल क्षेम पूछा।पदाधिकारियों द्वारा माँग की गई कि कई जगह एकल शिक्षक हैं हाई स्कूल वा उच्चतर माध्यमिक विघ्यालयों मे विषयवार गणित,भौतिकी,रसायन,अंग्रेजी के शिक्षकों की कमी है इस पर उन्होने कहा कि शीघ्र ही विद्यामितानिन की नियुक्ति की जावेगी जब तक नियमित भर्ती ना हो।प्रतिनिधि मंडल ने प्रधान अध्यापक पदोन्नति पदस्थापना के संबंध मे डी पी आई के निर्देश अनुसार संकुल स्तर से वरिष्ठता का निर्धारण कर काऊँस्लिंग के माध्यम से पदस्थ करने हेतु चर्चा किया गया इस पर उन्होंने कलेक्टर महोदय से चर्चा कर नियम अनुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।प्रतिनिधि मंडल मे उपाघ्यक्ष रुद्र प्रताप झाड़ी,महामंत्री वसीम खान, प्रवक्ता के जी तिवारी,भैरमगढ़ ब्लाक अध्यक्ष शिव पूनेम,जोगेन्द्र राठौर,रघुराम सोनवानी बीजापुर ब्लाक अध्यक्ष विजय चापड़ी,भूपति नक्का,उसूर ब्लाक अध्यक्ष पूर्ण चंद बेहरा,रवि किशोर मोरला,भोपाल पटनम ब्लाक अध्यक्ष योगेश वासम,संजय चिंतुर,महादेव चापा,परमेश्वर पाटिल,प्रशाँत पामभोई,एट्टी राजन्ना,ए तिरुपति आदि शामिल थे। प्रति श्रीमान स्थानीय संवाददाता की ओर प्रक्राशन हेतु सादर सूचनार्थ। विनीत कैलाश रामटेके जिलासचिव छ्ग शालेय शिक्षक संघ बीजापुर

30 Oct 2022 12:54AM,
by: Alanga rao