31 May 2021
अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में दस प्रतिशत की सीमा शिथिल करने के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के द्वार खुल गये हैं। यह सीमा 31 मई तक शिथिल की गई है। 10 प्रतिशत की सीमा के शिथिल होने से कलेक्ट्रेट में चार अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजगार का रास्ता खुल गया जो इस सीमा के बाहर थे। आज कलेक्ट्रेट में इन युवाओं को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे। आज चार युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले। इनमें सौरभ भादुड़ी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली। उनके पिता श्री सुमीत कुमार भादुड़ी पाटन तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत थे। श्री सुमीत की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। इनमें सहायक ग्रेड -3 पर सुश्री ऐश्वर्या राव को नियुक्ति मिली। इनके पिता श्री ए शंकर राव धमधा में सहायक ग्रेड-3 पद पर नियुक्ति थे। इनकी हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी। इसी पद पर एस. अभिषेक की नियुक्ति भी हुई, वे कलेक्ट्रेट में वाहन चालक श्री सुरेश कुमार के पुत्र हैं श्री कुमार की मृत्यु 27 फरवरी 2020 को हुई थी। चौथी नियुक्ति श्री तेजेंद्र साहू की हुई इनकी माता श्रीमती खेमिन साहू तहसील कार्यालय में रीडर थीं। इन्हें भी सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है। अभी दो प्रकरणों पर कार्रवाई जारी है जिन्हें शीघ्र ही नियुक्ति मिल जाएगी। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात इन युवाओं ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्णय से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिली है। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि इस निर्णय से अनेक परिवारों को लाभ पहुँचेगा जिनके अभिभावक शासकीय सेवा में थे और जिनका असमय देहावसान हो गया। सुश्री ऐश्वर्या ने बताया कि कैबिनेट के निर्णय के बाद यह उम्मीद थी कि जल्द ही अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन यह नियुक्ति एक हफ्ते के भीतर ही हो जाएगी, यह मालूम नहीं था। आज 11 बजे मेरे पास फोन आया और बताया गया कि आपका नियुक्ति आदेश आ गया है। मैंने घर में सभी को जानकारी दी और सबको बहुत अच्छा लगा। श्री तेजेंद्र साहू ने बताया कि मेरी मम्मी तहसील आफिस में थीं, कोविड की वजह से वो नहीं रहीं। माँ हम सबका संबल थीं, अब मुझे भी उनकी जिम्मेदारियों का अपनी क्षमता से निर्वाह करना है।
31 May 2021 11:23AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि योग एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपरोक्त बातें कही। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी।
31 May 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
जगदलपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. डी राजन ने महामारी विशेषज्ञ द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि महामारी विशेषज्ञ दीपक पाणीग्राही को शहरी क्षेत्र में नमूना संग्रह में कार्यरत कर्मचारियों के सहयोग एवं रिर्पोटिंग के लिए लगाई गई है। उनके द्वारा कार्य का संपादन पूरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है तथा किसी भी कर्मचारी द्वारा उनके समक्ष प्रताड़ित करने के संबंध में कोई शिकायत नहीं की है।
31 May 2021 11:00AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय के तबादले को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव जारी है। बंद्योपाध्याय को आज सुबह 10 बजे से पहले दिल्ली में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा रिपोर्ट न किए जाने पर अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी ने उन्हें आज भेजने से इनकार कर दिया है। चक्रवाती तूफान यास को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम ममता बनर्जी के बीच टकराव के बाद बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दी थी।
31 May 2021 10:23AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि योग एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम है, जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपरोक्त बातें कही। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की चिकित्सा से स्वस्थ हुए व्यक्तियों, होम आइसोलेशन एवं क्वारेंटाइन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी।
31 May 2021 10:23AM,by: Vikash Kumar
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट यानी नए संसद भवन के निर्माण पर अब रोक नहीं लगेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर रोक की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना के निर्माण पर रोक लगनी चाहिए। हाईकोर्ट ने निर्माण गतिविधियों को निलंबित करने का निर्देश देने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि ये एक प्रेरित याचिका है।
31 May 2021 09:46AM,by: Vikash Kumar
चीन में पिछले साल जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 के दशक के बाद सबसे कम रही है। इसे देखते हुए चीन ने अपने यहां फैमिली प्लानिंग में ढिलाई दे दी है। चीनी सरकार की आधिकारिक घोषणा के बाद अब चीन दंपती तीन बच्चे पैदा कर सकेंगे। चीन अपने यहां बूढ़ी होती आबादी और जनसंख्या बढ़ने की धीमी रफ्तार से चिंतित होकर एक अहम फैसला किया है। चीन : सरकार की आधिकारिक घोषणा, फैमिली प्लानिंग में मिली ढिलाई
31 May 2021 09:31AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




