31 May 2021

Generic placeholder image

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में पाबंदियों के साथ 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है. राज्य के कुछ जिलों में हालांकि ऐसे नियमों में ढील भी दी गई है, जबकि कुछ जिलों में पाबंदियां और सख्त कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री ठाकरे ने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि राज्य सरकार पर 'अनलॉक' करने को लेकर दबाव ना बनाएं, हमें मजबूरी के चलते लॉकडाउन को बढ़ाना पड़ रहा है. राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को बढ़ाया जा रहा है और अनलॉकिंग की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में किसी को अंदाजा नहीं था, इसका प्रकोप काफी बड़ा है. राज्य सरकार महामारी में अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए योजना बना रही है.

31 May 2021 01:52AM,
by: Vikash Kumar