31 May 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा, 'तम्बाकू और खासकर धूम्रपान करने वाले लोगों को कोविड के कारण होने वाले घातक परिणामों जिसमें मृत्यु भी शामिल है का 40-50 फीसदी ज्यादा जोखिम होता है. इससे सिर्फ फेफड़े, हृदय और कैंसर जैसी बीमारियां ही नहीं बल्कि शरीर के हर अंग पर दुष्प्रभाव पड़ता है. भारत में हर साल लगभग 13 लाख के करीब मौतें तम्बाकू और धूम्रपान के कारण होती हैं जो लगभग 3,500 मौतें प्रतिदिन है. खासकर भारत में पिछले सालों के अध्ययन बताते हैं कि तम्बाकू का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 6 फीसदी कमी आई है. यह 34.6% से 28.6% हो गया है.'
31 May 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार तीन सदस्यीय समिति का गठन करने का आदेश दिया है. इस समिति में एनएचआरसी, राज्य मानवाधिकार आयोग और राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण से एक-एक सदस्य शामिल होंगे. कमेटी मामले की रिपोर्ट को कोर्ट में जमा करेगी।
31 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
12वीं की CBSE और ICSE की परीक्षा रद्द करने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी है. केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए. केंद्र ने कोर्ट को दो दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला अवगत कराए जाने की बात कही.
31 May 2021 08:28AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कोहराम अब कम होता नजर आ रहा है लेकिन कोविड-19 से होने वाली मौतों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना की वजह से अबतक तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं महामारी के साथ ब्लैक फंगस का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
31 May 2021 07:57AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट में चल रही कोरोना वैक्सीन को लेकर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि इस साल के अंत तक देश के हर एक नागरिक को वैक्सीन लगा दी जाएगी. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस साल के आखिर तक 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का काम पूरा हो जाएगा.
31 May 2021 07:57AM,by: Vikash Kumar
कोरोना के इलाज के नाम पर आम जनता से लूट न हो इसलिए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश के विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में रेट तय कर दिए हैं. जिसका पालन सभी प्राइवेट अस्पतालों को करना होगा. इस संबंध में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से आदेश भी जारी कर दिया गया है. वहीं, ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं.
31 May 2021 07:15AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी की तारीफ की है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने पर एक वर्चुअल प्रेस मीट को संबोधित करते हुए चव्हाण ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी के बारे में "अच्छे शब्द" बोले जा सकते हैं, जो वैचारिक मतभेदों के बावजूद, "अन्य दलों के साथ संवाद" बनाए रखते हैं।
महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, "नितिन गडकरी महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं। मैं लेख लिखकर या ट्विटर पर उनके काम की प्रशंसा करता हूं। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं। वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।" अशोक चव्हाण: ‘गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं नितिन गडकरी'
31 May 2021 07:02AM, by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

