31 Jul 2022
यूक्रेन रूस संघर्ष का प्रभाव केवल यूरोप तक ही सीमित नहीं है बल्कि आधी से ज्यादा दुनिया इसकी चपेट में है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रभारी राजदूत आर रवींद्र ने कहा कि संघर्ष विशेष रूप से विकासशील देशों में खाद्य, उर्वरक और ईंधन सुरक्षा पर चिंताओं को बढ़ा रहा है। यूक्रेन रूस संघर्ष का प्रभाव दुनियाभर में
31 Jul 2022 01:07AM,by: Imran Khan
कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। चारों पदक भारत को वेटलिफ्टिंग में मिले। मीराबाई ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण जीता। वहीं, संकेत और बिंदियारानी देवी, दोनों ने एक-एक रजत पदक अपने नाम किए। गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता। कुछ अच्छी खबरों के अलावा कुछ निराश करने वाले नतीजे भी सामने आए। महिला टेबल टेनिस टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, स्विमर श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में हार गए। पहले दिन भारत कोई पदक नहीं जीत पाया था।
31 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
भारतीय वेटलिफ्टर बिंदियारानी देवी ने देश के लिए चौथा पदक जीता। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्नैच में 86 किलो का वजन और क्लीन एंड जर्क राउंड में 116 किलो का वजन उठाया। कुल 202 किलो वजन उठाने के साथ ही बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। भारत का यह कुल चौथा पदक रहा। भारत ने चारों पदक वेटलिफ्टिंग में ही जीते हैं। बिंदियारानी से पहले मीराबाई चानू ने 49 किलो भारवर्ग में स्वर्ण, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक और गुरुराजा पुजारी ने 61 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
31 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का रविवार को आखिरी दिन है। शनिवार रात 8.36 बजे तक 5 करोड़ से अधिक लोग आईटीआर दाखिल कर चुके हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 5.89 करोड़ आईटीआर दाखिल हुए थे। हालांकि, तब इसकी सीमा 21 दिसंबर तक बढ़ाई गई थी। आईटीआर भरने की आखिरी तारीख आज, जानें कैसे बचा सकते हैं टैक्स
31 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिल गई है। सरकार ने छात्रवृत्ति राशि में 9,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली 9,000 रुपये से 12,000 रुपये की सालाना छात्रवृत्ति राशि को बढ़ाकर 18,000 रुपये निश्चित कर दिए हैं। शनिवार को उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा की अधिसूचना जारी कर दी है।
31 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
बरेली में बंदरों का आतंक लगाकर बढ़ रहा है। मोहल्ला खानपुरा में डाकखाना के पास रहने वाले 21 वर्षीय आदित्य पाराशरी को हमला कर बंदरों ने दो मंजिला छत से गिराकर घायल कर दिया। नीचे गिरने के बाद भी बंदर उन्हें नोचते रहे। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
31 Jul 2022 01:06AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








