31 Dec 2020

Generic placeholder image

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल अनुमति मिलने के बावजूद 28 लाख मीटरिक टन चावल एफसीआई में जमा नहीं कराया और मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री लगातार झूठ बोलकर किसानों के साथ खुली धोखाधड़ी करने पर आमादा हैं। कौशिक ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आयी है तब से ही उसकी मंशा स्पष्ट व सही नहीं है। जब भी किसानों के धान की ख़रीदी की बात आती है तो केवल भ्रम फैलाकर प्रदेश की सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों से बचने की कोशिश करती है। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार की बदनीयती और कुनीतियों के चलते आज पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद हो रही है। प्रदेश सरकार के पास बहानों और बयानों का ही सहारा है।

31 Dec 2020 01:52PM,
by: Thaneshwar sahu