31 Dec 2020

Generic placeholder image

साल 2020 के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार ने नया इतिहास बनाया है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सेंसेक्स ने आज सुबह के कारोबार में 47865,56 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है, निफ्टी भी पहली बार 14000 के पार गया है और 14010.15 की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। 2020 में अबतक सेंसेक्स में 16 प्रतिशत से ज्यादा और निफ्टी में 15 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल आ चुका है। 31 दिसंबर 2019 को सेंसेक्स 41253 और निफ्टी 12168 पर बंद हुआ था। निफ्टी पर आज एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स, लार्सन एंड टूब्रो, डॉ रेड्डी, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, ओएनजीसी और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी जा रही है। सेक्टर इंडेक्स की बात करें तो पार्मा और रियल्टी इंडेक्स में ज्यादा बढ़त है। शेयर बाजार में आई तेजी की वजह से बाजार में लिस्टेड कंपनियों के बाजार मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 188 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

31 Dec 2020 09:04AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

 कोरबा :बी.ए., एल.एल.बी. करके कभी शिक्षक की नौकरी करने वाले नूतन राजवाड़े ने नौकरी छोड़ सब्जी उत्पादन को आय का जरिया बना लिया है। वर्तमान समय में सरकारी नौकरी के प्रति आकर्षित होने वाले युवाओं के लिए खुद का व्यवसाय स्थापित करने के लिए नूतन रोल माॅडल साबित हो रहे हैं। सरकारी नौकरी लगने के बावजूद नौकरी छोड़कर पैतृक किसानी के काम को आगे बढ़ाना निश्चित ही सराहनीय काम है। विकासखंड करतला के ग्राम पंचायत कनकी के निवासी श्री नूतन राजवाड़े खुद सब्जी उत्पादन करके आय अर्जित करने के साथ ही आसपास के लोगों के रोजगार के बारे मे भी सोच रखते हैं। अपने खेत में सब्जी उत्पादन करने वाले नूतन ने गांव के 20 लोगों को भी रोजगार दे रखा है। नूतन के खेत में काम करके मिलने वाले पैसे से 20 लोगों के परिवार की पेट-रोजी चल रही है। यह सब सम्भव हो रहा है नूतन के जज्बे, मेहनत, लगन तथा जिला प्रशासन के सहयोग से। नूतन को खेती में आगे बढ़ने और सब्जी उत्पादन को अच्छी आमदनी के रूप में स्थापित करने के लिए शासन द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन, क्रेडा के तहत सहयोग किया गया है। पहले केवल परम्परागत तरीके से धान की खेती करने से औसत उपज होती थी और आर्थिक लाभ अधिक नहीं हो पाता था। उद्यानिकी विभाग के सम्पर्क में आकर खेती से संबंधित योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन से सब्जी उगाकर नूतन को खूब मुनाफा हो रहा है।

31 Dec 2020 09:04AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कोरोना के टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं और भारत में निर्मित टीका हर घर तक पहुंचे। इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा, साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। लेकिन 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं।भारत में बना टीका तेजी से हर जरूरी घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरणों में है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाने के लिए भारत की तैयारियां जोरों पर है। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है बीते साल संक्रमण को रोकने के लिए हम ने जिस एकजुटता से प्रयास किए, उसी तरह टीकाकरण को सफल बनाने के लिए भी पूरा भारत एकजुटता से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने एकजुटता के साथ उचित समय पर प्रभावी कदम उठाए और उसी का परिणाम है कि आज कोरोना के खलाफ लड़ाई में देश बहुत बेहतर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा, "जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों,घनी आबादी हों। वहां करीब एक करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना भी वह प्रभावी तरीके से कर सकता है। मोदी ने कहा कि साल 2020 को राजकोट एम्स जैसी एक नई स्वास्थ्य सुविधा के साथ विदाई देना इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने साल के अंतिम दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगदान देने वाले देश के लाखों चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मियों,दवा दुकानों में काम करने वालों, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना योद्धाओं को याद किया और उन्हें नमन किया जिन्होंने इसमें प्राण न्योछावर कर दिए। टीके को लेकर भारत में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं'

31 Dec 2020 08:27AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

2020 का साल कान का साल रहा। सुनने वाले कान को आंखों का सहारा तब बनना पड़ता था जब आंख ठीक से देख नही पाती थी। भले ही कांटेक्ट लेंस आ गया है लेकिन अधिकांश लोगों की आंखों के लिए कान है तो जहान है।मामला धूप के चश्मे का भी हो कान के ऊपर ही में चश्मे की डंडी अटकती है। कह सकते है कि आंख का काम चश्मे के मामले में कान के बिना नहीं चल सकता है। मेरी एक परिचित मित्र ने सालो पहले चार पंक्ति लिखी थी अफसोस इस बात का नही कि कद नहीं दिया शुक्रिया इस बात का है कि कान दे दिया वरना आंखों में चश्मा कैसे लगाती आज ये मित्र इन पंक्तियों को फिर से लिखेगी तो शायद यइस प्रकार लिखती अफसोस इस बात का नहीं कि कद नहीं दिया शुक्रिया इस बात है कि कान दे दिया वरना चश्मा कैसे पहनती मास्क कहॉ बांधती इस दुनियां के लोगो के पहनावे में 2020 का साल एक नए पहनावे को इजाद करके जा रहा है। मास्क, नाम का ये पहनावा बीत रहे साल का सबसे बड़ा अविष्कार रहा। अरबो लोगो के अनिवार्य पहनावे में मास्क कम से कम इस साल तो जुड़ गया। हमने इस मास्क को अस्पतालों में डॉक्टर्स/नर्स को ऑपरेशन थियेटर से निकलते समय देखा करते थे। ये मान कर चलते थे कि मरीज के चीरफाड़ के समय रोगाणुओं से बचने के लिए इसे लगाते है। जब कोरोना का रोगाणु विश्वव्यापी हुआ तो ऐसी आपाधापी मची कि ऑपरेशन मास्क की कमी पड़ गयी। बहरहाल विकल्प बनते गए और अनिवार्यता से फैशन में मास्क जुड़ गया।इंसान हिम्मत न हारने वाला जीवट प्राणी है।आपदा में भी जीने का अवसर तो खोजता ही है साथ ही जीवन को रंगों के आयाम देता है।मास्क भी विविधता के साथ आया। महिलाये सौंदर्य की प्रतिमान है,वे खूबसूरत होना जानती है इसलिए वे पहनावे के रंग से मिलता जुलता या समान ही मास्क का अन्वेषण कर लिया या करवा लिया। मास्क को नाक मुँह को सुरक्षित रखने का काम मिला तो कान को इसे सपोर्ट देने की महती जिम्मेदारी मिली । 2020 के जाते में ईश्वर का धन्यवाद जिसने कान को इतने संतुलित स्थान में रचा है कि आंखों के काम तो आ ही रहा था। अब मुँह नाक के भी काम आ रहा है। इसी ईश्वर से एक और प्रार्थना कि 2021 में कानो से ये बोझ हटवा दे ।अभी कान को बहुत कुछ अच्छा सुनना बाकी है। कान है तो जहान है

31 Dec 2020 08:27AM,
by: Ashna Ali
Generic placeholder image

नक्सली दंपति ने बुधवार को तेलंगाना में सरेंडर कर दिया। दोनों छत्तीसगढ़ में बीजापुर के रहने वाले हैं। सरेंडर के बाद दंपति ने कहा कि नक्सलियों ने उन्हें धोखा दिया।वह उनकी बातों में आकर संगठन से जुड़े थे। उन्हें लगा था कि CPI माओवादी कुछ अच्छा करेगी, लेकिन ये विकास विरोधी हैं। सरकार ने जब भी विकास का प्रस्ताव किया,ये विरोध में खड़े हो गए। विकास कार्यों को बर्बाद कर दिया। वारंगल पुलिस कमिश्नर पी. प्रमोद कुमार के सामने नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। अन्नाराम, बीजापुर निवासी यमल नरेंद्र उर्फ संपत तेलंगाना की वाजेदु वेंकटपुरम एरिया कमेटी का कमांडर, तेलंगाना स्टेट कमेटी का कम्युनिकेशन इन- चार्ज और एक्शन टीम कमांडर का भी सदस्य है।जबकि उसकी पत्नी पोडियम देवी नक्सली संचार विभाग में सदस्य के रूप में काम कर रही थी।

31 Dec 2020 08:00AM,
by: Imran Khan