31 Dec 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में,अफवाहें तेजी से फैलती हैं। अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए या गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण विभिन्न लोग विभिन्न अफवाहें फैलाते हैं। शायद टीकाकरण शुरू होने पर अफवाहें फैलाई जाएंगी, कुछ पहले ही शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई एक अज्ञात दुश्मन के खिलाफ है।इस तरह की अफवाहों के बारे में सावधान रहें और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सोशल मीडिया पर बिना चेक करें मैसेज फॉरवर्ड करने से परहेज करें।
31 Dec 2020 07:07AM,by: Imran Khan
भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर (आईआईएम इंदौर) ने वर्ष 2020 के देश भर में विभिन्न राज्यों में स्थित शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिले हेतु आयोजित कॉमन ऐडमिशन टेस्ट यानि कैट परीक्षा के फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ जारी कर दिये हैं। संस्थान द्वारा कैट 2020 फाइनल ऑफिशियल ‘आंसर की’ पहले जारी ‘आंसर की’ के लिए प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद जारी किये गये हैं। जो उम्मीदवार कैट 2020 परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे ऑफिशियल ‘आंसर की’ परीक्षा पोर्टल, iimcat.ac.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। कैट परीक्षा की फाइनल ‘आसंर की’ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
31 Dec 2020 06:43AM,by: Thaneshwar sahu
लंदन : ब्रिटेन ने बुधवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित की गई कोविड वैक्सीन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही ब्रिटेन ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की कोविड वैक्सीन को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह वैक्सीन तेजी से फैल रही कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन पर भी कारगर होगी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर लगाम लगा पाने में मददगार होगी।
31 Dec 2020 06:43AM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल एक जनवरी को वैश्विक आवास निर्माण प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता-भारत (जीएचटीसी-इंडिया) के तहत छह राज्यों में छह स्थानों पर "लाइट हाउस" परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कांफ्रेस से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आशा इंडिया यानी ‘"अफोर्डेबल सस्टेनेबल हाउसिंग एक्सेलरेटर'"के विजेताओं की घोषणा भी करेंगे और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्टता का वार्षिक पुरस्कार देंगे।
31 Dec 2020 02:39AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




