31 Dec 2020
रायपुर : किसी भी परिवार के लिए विवाह खुशी का अवसर होता है। परिवार विवाह में कोई भी कमी रखना नहीं चाहता लेकिन गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह का खर्च एक बड़ी चिन्ता होती है। खर्च के कारण ही कई गरीब कन्याओं का विवाह रूका रहता है या कर्ज लेकर विवाह के खर्च किये जाते हैं। जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने गरीब परिवारों की परेशानी दूर कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीब परिवार के बेटियों की चिन्ता करते हुए योजना के तहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। जिससे कई गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह धूम-धाम से संपन्न हो सका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ी हुई दर से 2 हजार 944 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया है।
31 Dec 2020 01:34AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि 31 दिसम्बर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पंडित रविशंकर शुक्ल प्रसिद्ध नेता और कुशल प्रशासक थे। उन्होंने राष्ट्रीय आंदोलनों में सक्रिय और शीर्ष भूमिका निभाई। इस दौरान छत्तीसगढ़ में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरूद्ध लोगों को जागरूक कर गांधी जी के विभिन्न आंदोलनों में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल में शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास योजनाओं में महती भूमिका निभाई।
31 Dec 2020 01:34AM,by: Thaneshwar sahu
सड़क परिवहन मंत्रालय ने मंगलवार को ड्राइवर के बगल में एक वाहन की अगली सीट में यात्री के लिए एक एयरबैग के लिए इसे अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव रखा। कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समय-सीमा अप्रैल, 2021 से नए मॉडल और जून, 2021 से मौजूदा मॉडल के लिए हैं, मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार। मंत्रालय ने मसौदा अधिसूचना के लिए सार्वजनिक परामर्श मांगा है।
31 Dec 2020 01:29AM,by: Ashna Ali
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की गाड़ी ढाबे में घुस गई। इस हादसे में अजहरुद्दीन बाल-बाल बचे हैं।जानकारी के मुताबिक ये हादसा लालसोट कोटा मेगा हाईवे पर सूरवाल थाने के पास हुआ। 57 साल के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अपने परिवार के साथ रणथंभौर आ रहे थे,तभी ये हादसा हो गय। हादसे में बाल-बाल बचे पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन
31 Dec 2020 01:29AM,by: Imran Khan
सरस्वती शिशु मंदिर अकलतरा प्रांगण में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित किया गया जिसमें समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया प्रत्येक पूर्णिमा को किसी भी परिजन के घर में गायत्री यज्ञ या दीप यज्ञ के माध्यम से संदेश प्रसारित करना वह आगामी दिनों हर हर गंगे घर घर गंगे अभियान गायत्री परिवार मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत प्रत्येक गायत्री प्रज्ञा पीठ के अंतर्गत आने वाले 11 ग्रामों के 24नए घरों में गंगाजल देवस्थापना पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित युगसाहित्य के वितरण की व्यवस्था बनाने हेतु चर्चा की गई साथ ही अकलतरा में गायत्री चेतना केंद्र के निर्माण के लिए त्रियुगी नारायण पटेल जी द्वारा अपने निजी जमीन को दान में देने की घोषणा की गई जिसका सभी उपस्थित परिजनों ने स्वागत किया उसको बनाने हेतु अनुदान देकर सहयोग करने की बात कही गई युवा जोड़ो अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में जाकर के युवाओं को सत्कार्य के लिए प्रेरित करना व युवा मंडल गठित कर रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा नए वर्ष का शुभारंभ 1 जनवरी 2021 को गायत्री यज्ञ के साथ बिहारी लाल ताम्रकार जी के निवास से प्रारंभ की जाएगी साथ ही आगामी 10 जनवरी 2021 को स्वच्छता अभियान के तहत गायत्री प्रज्ञा पीठ कल्याणपुर में श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी परिजनों से भागीदारी की अपील की गई बैठक की अध्यक्षता बिहारीलाल ताम्रकार एवं ब्लॉक समन्वयक त्रियुगी पटेल सह समन्वयक दीपक कुमार साहू शेष नारायण साहू अतुल साहू गोवर्धन कश्यप सुभाष कुमार जयप्रकाश साहू रमाकांत पटेल आदि की उपस्थिति रही उक्त आशय की जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी कमल कश्यप द्वारा प्रदान की गई। अकलतरा गायत्री युवा प्रकोष्ठ का बैठक संपन्न
31 Dec 2020 01:21AM,by: Babuaa Desk
रायपुर/छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल के निर्देशन मे रायपुर जिला अध्यक्ष के लिए निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को पटेल धर्मशाला महामाई पारा रायपुर में संपन्न हुई। गौरतलब है कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शंकर पटेल रायपुर राज अध्यक्ष, सह निर्वाचन अधिकारी यादुराम पटेल, हेमंत पटेल व लखनू पटेल को नियुक्त किया गया था। मरार समाज रायपुर जिलाध्यक्ष बने ईश्वर पटेल
31 Dec 2020 01:18AM,by: Babuaa Desk
रायपुर :छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों को धान बेचने में कोई पेरशानी नहीं हो इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। किसानों को पहले अपने खेतों और गांव से कई मील दूर धान बेचने जाना पड़ता था परन्तु अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में प्रदेश भर में करीब 250 नए धान उपार्जन केन्द्र किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। प्रदेश केवनांचलों में भी किसानों को अपने गांव के पास ही धान बेचने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।
31 Dec 2020 01:12AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









