असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को उग्रवादी समूह यूनाइटेड पीपुल्स रेवल्यूशनरी फ्रंट (यूपीआरएफ) के स्वयंभू प्रमुख कमांडर को उसके ही सहयोगियों ने मार गिराया। उसे असम का वीरप्पन कहा जाता था। पुलिस ने बताया कि जिले के खेंगपीबुंग इलाके में समूह के सदस्यों के बीच हुई झड़प में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मांग्गिन खोल्हो उर्फ वीरप्पन मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई और लोगों ने एक- दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस घटना में वीरप्पन की मौत हो गई। मांग्गिन खोल्हो यूपीआरएफ का एकमात्र वरिष्ठ सदस्य था, जिसे कथित लकड़ी की तस्करी में शामिले होने के चलते वीरप्पन के नाम से जाना जाता था। पिछले एक साल में संगठन के कई अन्य नामी सदस्य पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, जबकि कई अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने बताया कि यूपीआरएफ की स्वयंभू हत्या संगठन में कलह की वजह से हुई। उसके धड़ पर कई गोलियां लगने के निशान हैं। पुलिस ने उसे मृत अवस्था में बरामद किया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
12 Jul 2021 09:16AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 11 दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है। मरवाही के रुमगा गांव में रविवार देर रात घुसे हाथियों ने कई कच्चे मकान तोड़ दिए और अंदर रखा राशन का खा गए। वहीं फसलें भी तहस- नहस कर दीं। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों के डर से सारी रात ग्रामीण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लिए रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुबह गांव पहुंची है। देर रात हाथियों ने गांव में धावा बोला, कच्चे मकान तोड़े
12 Jul 2021 08:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









