अन्य

Generic placeholder image

ट्विटर पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और ट्विटर की इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी पर केस दर्ज किया गया है।यह एफ़आईआर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरेंद्र कुमार ने मिडिया को बताया कि केस खुर्जा कोतवाली में दर्ज करवाया गया है। उनके मुताबिक, माहेश्वरी पर भारत का ग़लत नक्शा दिखाने के आरोप में दी गई तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी। बजरंग दल के प्रांत संयोजक प्रवीण भाटी की तहरीर पर बुलंदशहर पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज किया है। प्रवीण भाटी का आरोप है कि दुनिया को भ्रमित करने के लिए ट्विटर ने जानबूझकर कर भारत के मानचित्र से छेड़छाड़ की है। मुरारी नगर निवासी अधिवक्ता प्रवीण भाटी के मुताबिक, "सोमवार दोपहर जब वो ट्विटर चला रहे थे तब उन्हें ये मानचित्र दिखा." प्रवीण भाटी ने तहरीर देते हुए देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है.

29 Jun 2021 10:52AM,
by: Imran Khan