बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' ने अपने 25 साल पूरे किए है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म में उन्होंने असली अंडरटेकर के साथ लड़ाई नहीं की थी। अक्षय कुमार की ये पोस्ट बीते कई दिनों से वायरल हो रही है। इसी बीच डब्लूडब्लूई के लेजेंड अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को असली मैच में आने का न्योता दे डाला है। अंडरटेकर चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनके साथ असली मैच में लड़ाई करे। कुछ समय पहले ही अंडरटेकर ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अंडरटेकर ने लिखा, तुम जब भी तैयार हो मुझे बता देना...। अब हमारे बीच असल में एक मैच होगा। अंडरटेकर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।
20 Jun 2021 03:23PM,by: Vikash Kumar
पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की नौवीं किस्त भेजने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. नौवीं किस्त की शुरुआत होने में सिर्फ 40 दिन का वक्त बाकी है. उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि अप्रैल से जुलाई तक आने वाली किस्त के तहत अब तक कितने किसानों को 2000-2000 रुपये की मदद मिल चुकी है. केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान 10,34,32,471 लोग लाभान्वित हो चुके हैं. पिछले साल इसी अवधि में 10,49,20,156 किसानों को 2-2 हजार रुपये मिले थे.
20 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
कोरोना महामारी में एक ओर जहां लोग नौकरी छिन जाने से परेशान हैं. वहीं दूसरी ओर, साइबर अपराधी इस मौके का फायदा उठाकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लूट रहे हैं. अब गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने ऐसे फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगर आपको भी मेल या मैसेज के जरिए नौकरी का ऑफर आया है तो अप्लाई करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें. सरकार की तरफ से हमेशा इन धोखेबाजों से बचने और किसी भी लालच में नहीं आने की सलाह दी जा रही है.
20 Jun 2021 03:00PM,by: Vikash Kumar
नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच लगातार तनातनी जारी है। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने पहली कैबिनेट मीटिंग में ही शराब माफिया,बालू माफिया, केबल माफिया और परिवहन माफिया पर अंकुश लगाकर पंजाब की राजनीति को साफ करने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसे नकार दिया गया।
20 Jun 2021 02:14PM,by: Babuaa Desk
त्रिपुरा में भीड़ की हैवानियत सामने आई है। यहां भीड़ ने 3 लोगों की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है। यहां पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रिपल मर्डर का यह मामला खोवाई जिले का है।बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह यह तीनों हत्याएं हुई हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि नमनजोपारा गांव में रहने वाले तीन लोगों ने अगरतला जा रहे एक मिनी-ट्रक को सबसे पहले रुकवाया।
20 Jun 2021 01:47PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







