राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपने सामान्य एवं निजी वार्डों और अपने सभी केंद्रों में मरीजों की नियमित भर्ती और सर्जरी तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू करने का फैसला किया है. यह जानकारी अस्पताल प्रशासन के एक आदेश से मिली. जारी आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय कोविड-19 रोगियों के अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता में कमी और दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिये जाने को देखते हुए लिया गया है.
17 Jun 2021 03:36PM,by: Vikash Kumar
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों का अधिक प्रभावित होने की आशंका बहुत कम है। सर्वे में वयस्कों के मुकाबले बच्चों में सार्स-सीओवी-2 सीरोपॉजिटिविटी रेट अधिक था।यह सर्वे पांच राज्यों में किया गया था, जिसमें 10000 सैंपल लिए गए थे। तीसरी लहर में बच्चों को अधिक खतरे की आशंका नहीं
17 Jun 2021 02:59PM,by: Imran Khan
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज मुंबई के पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा के घर पर एनआईए की टीम छापेमार कार्रवाई कर रही है। प्रदीप शर्मा से घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवसेना नेता प्रदीप शर्मा को एनआईए ने किया गिरफ्तार
17 Jun 2021 01:39PM,by: Vikash Kumar
विस्तारवादी नीति अपनाने और दुनिया पर अपनी धाक जमाने की कोशिश करने वाला चीन अब नई साजिश रच रहा है।चीन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और इंटरपोल जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को अपने कंट्रोल में करने की कोशिश में लगा हुआ है। यह दावा हाल ही ब्रिटेन के एक संसदीय पैनल ने किया।
17 Jun 2021 12:44PM,by: Imran Khan
कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में विकास-कार्यों में तेजी आ गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल हर रोज वर्चुअल-कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न जिलों में नये विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण कर रहे हैं। अब तक 9 वर्चुअल कार्यक्रमों के माध्यम से वे 18 जिलों में 5 हजार 220 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दे चुके हैं। कल 18 जून को श्री बघेल कोरबा जिले में 111 करोड़ रुपए और जांजगीर जिले में 122 करोड़ 96 लाख रुपए का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन वर्चुअल कार्यक्रमों में श्री बघेल महत्वपूर्ण कार्यों की घोषणाएं करने के साथ-साथ स्वीकृतियां भी दे रहे हैं।
17 Jun 2021 12:08PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस 18 जून पर उनकी वीरता, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा को नमन किया है। उन्होेंने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शौर्यगाथा को याद करते हुए कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने मातृभूमि के सम्मान को सबसे ऊपर रखा और उसकी रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। श्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
17 Jun 2021 11:31AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




