मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टरों को 15 दिनों में कार्य-योजना संपन्न बनाया तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूती देने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जाना है, ताकि यदि तीसरी लहर की स्थिति बनती भी है तो उससे पूरी ताकत के साथ निपटा जा सके।
17 Jun 2021 09:49AM,by: Vikash Kumar
बिहार में इन दिनों नई राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी दो गुटों में बंटी हुई है।पार्टी में वर्चस्व कायम रखने के लिए पारस और चिराग गुट आमने-सामने है। पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी का संसदीय बोर्ड का नया अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। इसपर आज फैसला किया जाएगा। पारस गुट की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।आज ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। सुबह 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पशुपति कुमार पारस अपना नामांकन भरेंगे और दोपहर के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। यह बैठक लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष चुनाव प्रभारी सूरज भान सिंह के निजी आवास पर होगा। हालांकि पार्टी कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया नहीं होने से सवाल उठने लगे हैं। सियासी संग्राम: पारस गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज
17 Jun 2021 09:02AM,by: Imran Khan
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा ( रीट ) 2021 का आयोजन 26 सितंबर को होगा। ईडब्लयूएस अभ्यर्थियों के लिए आवेदन 21 जून से 5 जुलाई तक लिए जाएंगे। बहुत जल्द राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड संशोधित विज्ञप्ति जारी करेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को यह घोषणा की।
17 Jun 2021 05:35AM,by: Vikash Kumar
कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर में बच्चों के खतरा बढ़ने की चेतावनियों के बीच एक अच्छी खबर है। मॉडर्ना का कोरोना टीका और प्रोटीन आधारित एक अन्य प्रायोगिक टीके ने शुरुआती परीक्षणों में बेहतरीन परिणाम दिखाए हैं। बंदर की एक प्रजाति रीसस मैकाक (अफ्रीकी लंगूर) के बच्चों पर किए गए शुरुआती परीक्षण में ये टीके पूरी तरह सुरक्षित और शरीर में सार्स-कोव-2 वायरस से लड़ने में कारगर एंटीबॉडी बढ़ाने में सफल रहे हैं।
17 Jun 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





