मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जून मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने रायपुर निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 324 करोड़ 42 लाख 88 हजार रूपए की लागत के 302 कार्याें का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इनमें 107 करोड़ 56 लाख 77 हजार रूपए की लागत के 122 कार्याें का लोकार्पण और 216 करोड़ 86 लाख 12 हजार रूपए की लागत के 180 कार्याें का भूमिपूजन शामिल है।
14 Jun 2021 02:08PM,by: Babuaa Desk
केंद्र सरकार जुलाई के मध्य में संसद के मानसून सत्र का आयोजन करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, संसद का मानसून सत्र जुलाई में शुरू होगा। वहीं संसदीय समितियों का कामकाज 16 जून से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। गौरतलब है कि संसद में 40 से अधिक विधेयकों और पांच अध्यादेशों के लंबित होने के साथ, नरेंद्र मोदी सरकार का विधायी एजेंडा मानसून सत्र के लिए व्यस्त होना तय है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी। इनमें प्रमुख हवाई अड्डों को नामित करने के लिए एक विधेयक,माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रस्तावित कानून,बाल संरक्षण प्रणाली को मजबूत करना, और एक अंतरराज्यीय नदी जल विवाद निवारण समिति की स्थापना शामिल हैं। संसद का मानसून सत्र जुलाई में, पेश हो सकते हैं कई अहम विधेयक
14 Jun 2021 01:32PM,by: Imran Khan
कोरोना रोगियों में ब्लैक फंगस के बाद एक और बड़ा खतरा लांग कोविड का बढ़ रहा है।ब्रिटेन में हुए ताजा अध्ययन बताते हैं कि कोरोना से संक्रमित करीब दस फीसदी लोगों को लंबे समय तक समस्या रह सकती है। लांग कोविड का मतलब यह है कि कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक कोरोना का दुष्प्रभाव जारी रहना।
14 Jun 2021 01:09PM,by: Imran Khan
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ वक्त से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से आने वाले दिनों में स्मार्ट टीवी की कीमत में इजाफा हो सकता है। Thomson TV India के एक्सक्लूसिव ब्रांड लाइसेंस और SPPL के सीईओ अवनीत सिंह मारवाह ने बताया कि स्मार्ट टीवी के निर्माण का 70 फीसदी कच्चा माल अन्य देशों से भारत आयात किया जाता है। बता दें कि स्मार्ट टीवी के ऑपरेटिंग कॉस्ट में लॉजिस्टिक्स एक एक बड़ा योगदान है। स्मार्ट टीवी खरीदना होगा महंगा
14 Jun 2021 12:31PM,by: Imran Khan
14 जून के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी. हालांकि कारोबार बंद होने तक सेंसेक्स और निफ्टी 50 में तेजी आई और दोनों की इंडेक्सेज रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए. निफ्टी पहली बार 15800 के ऊपर बंद हुआ. इसके अलावा सेंसेक्स आज के कारोबारी दिन 51,936.31 प्वाइंट तक लुढ़का था लेकिन इसके बाद इसमें रिकवरी हुई और बाजार बंद होने पर यह इस स्तर से 615.22 प्वाइंट की तेजी के साथ बंद हुआ.
14 Jun 2021 12:31PM,by: Babuaa Desk
कोरोना वायरस बीमारी (कोविड -19) की स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश ने भारत के साथ अपनी सीमाएँ बंद रखने की अवधि बढ़ा दी। ये खबर तब सामने आई है जब सीमावर्ती क्षेत्रों के पड़ोसी जिलों में कोविड -19 मामले धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। बांग्लादेश अभी कुछ और दिन बंद रखेगा भारत के साथ अपनी सीमाएं
14 Jun 2021 12:02PM,by: Imran Khan
कोरोना महामारी से जहां पहले बुजुर्गों और व्यस्कों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी गई थी वहीं अब समय के साथ इसमें बदलाव देखा जा रहा है। अब अधिकतर देश नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल करने में लगे हैं। हालांकि इसको लेकर विभिन्न देशों ने अलग अलग आयु वर्ग से इसकी शुरुआत की है। जैसे भारत की ही बात करें तो यहां पर 12 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है।
14 Jun 2021 08:56AM,by: Imran Khan
बेंगलुरु में एक 50 वर्षीय विधवा महिला से 80 लाख रुपयों की लूट का मामला सामने आया है। खुद को यूके का कार्डियोलॉजिस्ट बताकर आरोपी और उसके सहयोगियों महिला से ये ठगी की है। बेंगलुरू मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत दर्ज कराने वाली महिला एक हार्ट पेशेंट है। वह अपने इलाज के लिए माविस हॉर्मोन नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए आरोपी से जुड़ी थी।
14 Jun 2021 08:55AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








