प्रतापगढ़ के मेदनीगंज के एक पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध हालत में मौत के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकार के अपनी जान को खतरा बताने के बाद भी सरकार सोई रही।प्रियंका गांधी का कहना है कि शराब माफिया अलीगढ़ से प्रतापगढ़ तक मौत का तांडव कर रहे हैं और योगी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। खतरा बताने के बाद भी सोई रही सरकार- प्रियंका गांधी
14 Jun 2021 08:50AM,by: Imran Khan
अयोध्या में राम मंदिर की जमीनको लेकर लगातार सवाल उठ रहे सवालों के बीच मेयर ऋषिकेष उपाध्याय ने सफाई पेश की है। विवादित जमीन की दोनों रजिस्ट्री के दौरान गवाह रहे मेयर ने कहा कि जमीन भव्य राममंदिर बनाने के लिए और वास्तु दोष दूर करने के लिए खरीदी गई है। इसमें जरा सी भी गड़बड़ी नहीं है।
14 Jun 2021 08:50AM,by: Imran Khan
इजरायल के नए प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने नाफ्ताली बेनेट को बधाई दी है। बता दें कि करीब 12 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे बेंजामिन नेतन्याहू काफी मशक्कत के बाद भी अपनी सत्ता को नहीं बचा पाए और कल नाफ्ताली बेनेट देश के नए पीएम बने। इजरायल के नए पीएम नाफ्ताली बेनेट को पीएम मोदी ने दी बधाई
14 Jun 2021 07:21AM,by: Imran Khan
गुजरात के कच्छ जिले में लोकगायिका गीता राबड़ी को उनके घर पर कोविड टीका लगाया गया।। जिला विकास अधिकारी भव्य वर्मा ने इसे लेकर कहा कि उस स्वास्थ्यकर्मी को नोटिस जारी किया गया है जिसने टीका लगाया था। मामले में लोक गायिका की प्रतिक्रिया के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुजरात: लोक गायिका को घर पर लगा टीका, लगाने वाले को नोटिस
14 Jun 2021 07:21AM,by: Imran Khan
मंगल पर जीवन की तलाश में जुटे वैज्ञानिकों अब एक बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि लाल ग्रह पर जीवन संभाविता का पता भले न चला हो लेकिन कुछ वैज्ञानिकों न॰कर सकता है. वैज्ञानिकों के अनुसार मंगल ग्रह पर 200 साल तक स्पर्म सुरक्षित और एक्टिव रह सकता है। आपको बता दें कि इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर 6 साल तक चूहे का स्पर्म रखा रहने के बाद भी स्वस्थ पाया गया।
14 Jun 2021 06:43AM,by: Imran Khan
भारत ने अमेरिका की ओर से दिए गए ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट BBB पर विचार करने की बात कही है। हाल ही में जी-7 मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बिल्ड बैक बेटर' प्लान का प्रस्ताव दिया था, जिसे चीन के बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट को काउंटर करने वाला माना जा रहा है। यदि दुनिया के G-7 देश इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो एशिया से यूरोप तक के मुल्कों में दखल की तैयारी कर रहे चीन को बड़ा झटका लगेगा। इस परियोजना का नेतृत्व दुनिया के बड़े लोकतंत्र करेंगे। इसके अलावा तकनीकी और आर्थिक मदद भी इन देशों की ओर से ही की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर 40 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की लागतर का अनुमान है। यह परियोजना उन देशों को फोकस करेगी, जो कोरोना संकट से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
14 Jun 2021 05:30AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सोमवार को रायगढ़ और जशपुर में 592 करोड़ रुपए के विकास कार्य जनता को समर्पित करेंगे। इसमें रायगढ़ में 308.31 करोड़ रुपए और जशपुर में 283.70 करोड़ रुपए के निर्माण और विकास के कार्य शामिल हैं। दोपहर 12 बजे होने वाले इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जशपुर में हॉकी टर्फ स्टेडियम,चाइल्ड ICU, सहित अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं रायगढ़ में नए पुल,नई सड़कों, आदिवासी आश्रम भवन सहित अन्य विकास कार्यों की सौगात देंगे।
14 Jun 2021 04:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









