किसी विवाहित महिला को जबरन प्रेगनेंट करना मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी ऐक्ट के तहत रेप माना जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक केस की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है। मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी ऐक्ट के तहत गर्भपात के नियमों को तय किया गया है। इस पर ही सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि विवाहित महिला की तरह ही अविवाहित युवतियां भी बिना किसी की मंजूरी के 24 सप्ताह तक गर्भपात करा सकती हैं। अदालत ने इस दौरान साफ तौर पर कहा कि विवाहित हो या फिर अविवाहित महिला सभी को सुरक्षित अबॉर्शन का अधिकार है।
29 Sep 2022 07:24AM,by: Imran Khan
हार्ट की बिमारी को भले ही बुजुर्गों के लिए खतरा माना जाता है। मगर अब यंगस्टर्स भी हार्ट डिसीज की चपेट में हैं। डब्ल्यूएचओ और अमेरिकन जर्नल की एक स्टडी के मुताबिक 30 से 40 साल के बीच के युवाओं में 13 प्रतिशत हार्ट की समस्याएं बढ़ीं हैं। वहीं दुनिया में बीमारी से होने वाली मौतों में सबसे बड़ा कारण हार्ट डिसीज है। दूसरी ओर भारत में भी अब हार्ट डिसीज तेजी से बढ़ रही है। भारत में हार्ट डिसीज से हाेने वाली मौतें पिछले तीन दशक में दो गुनी हो गई है।
29 Sep 2022 03:27AM,by: Imran Khan
जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह पहली बार जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 3 से 5 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पहले वह 30 सितंबर को जाने वाले थे लेकिन अब गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर की शाम को जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। 4 अक्टूबर की सुबह अमित शाह रघुनाथ मंदिर जाएंगे और फिर देर शाम श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गृहमंत्री बारामुला में पार्टी की रैली को संबोधित करेंगे।
29 Sep 2022 03:27AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








