अन्य

Generic placeholder image

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने बुधवार को कहा कि वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण भारतीय परंपरा के अनुसार प्रियंका गांधी अब गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ प्रत्याशी होंगी। बारपेटा के कांग्रेस सांसद ने एक ट्वीट में कहा, "जैसा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में मैं प्रियंका गांधी को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। वाड्रा परिवार की बहू होने के नाते वह भारतीय परंपरा के अनुसार गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।

28 Sep 2022 02:33PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

 बॉक्स ऑफिस एक बार फिर ठप पड़ गया है। न ही 9 सितंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' अपने तीसरे हफ्ते में कमाल दिखा पा रही है। बॉक्स ऑफिस एक बार फिर ठप पड़ गया है। न ही 9 सितंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' अपने तीसरे हफ्ते में कमाल दिखा पा रही है। और न ही 23 सितंबर को दस्तक देने वाली 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' और 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' ताबड़तोड़ कमाई कर पा रही है। हालांकि, विक्रम वेधा और पीएस-1 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देख ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने वाला है। आइए जानते हैं इन तीनों फिल्मों की कमाई और अन्य दो फिल्मों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट...

28 Sep 2022 04:40AM,
by: Imran Khan