अन्य

Generic placeholder image

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 17 अक्टूबर को होने वाले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की खबर ऐसे समय में आई है जब अशोक गहलोत की उम्मीदवारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। दरअसल राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार देर रात दिल्ली पहुंच गए। गहलोत के अलावा दिग्विजय सिंह के भी बुधवार रात ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिग्विजय सिंह गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। दिग्विजय इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए केरल में हैं। दिग्विजय बनाम थरूर की ओर बढ़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव,

29 Sep 2022 01:12AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एके एंटनी ने राजस्थान संकट से निपटने में मदद करने के लिए दिल्ली में आज शाम सोनिया गांधी से मुलाकात की। पूर्व रक्षा मंत्री व केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अपने राजनीतिक करियर से रिटायरमेंट लेने के बाद इसी साल मार्च में अपने गृह राज्य लौट आए थे। हालांकि संकट के समय में सोनिया ने मंगलवार को उन्हें दिल्ली बुलाया था। माना जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान संकट और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एंटनी के साथ चर्चा की है। एंटनी की सोनिया के साथ यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि एंटनी कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के प्रमुख भी हैं। एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मंगलवार को सोनिया गांधी ने 'राजस्थान गतिरोध को सुलझाने' के लिए एंटनी से मदद मांगी है। एंटनी को पार्टी के अधिक प्रभावशाली चेहरे में से एक के रूप में देखा जाता है।

28 Sep 2022 02:34PM,
by: Imran Khan